{"_id":"5d6304148ebc3e93ba1aff14","slug":"32-thousand-employees-to-be-on-strike-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे 32 हजार कर्मचारी, बातचीत की पेशकश ठुकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे 32 हजार कर्मचारी, बातचीत की पेशकश ठुकराई
Mon, 26 Aug 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : file photo
हरियाणा के शहरी निकायों ने 27 अगस्त से तीन दिन की हड़ताल पर जाने का एलान किया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव की ओर से 4 सितंबर को बातचीत का निमंत्रण भी नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नकार दिया है।
विज्ञापन
निकायों के 32 हजार कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान कामकाज ठप रखेंगे। उधर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन पहले ही 27 से 29 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला कर चुके हैं। निकाय कर्मी 27 अगस्त से होने वाली हड़ताल से पहले सोमवार को सभी शहरों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान 10 नगर निगमों, 19 परिषदों व 57 पालिकाओं में जलापूर्ति को छोड़कर अग्निशमन सेवाओं सहित अन्य सभी प्रकार की सेवाएं ठप रहेंगी। जिससे निकायों की व्यवस्था पटरी से उतरने की संभावना है। हड़ताल में अग्निशमन सेवा में लगे फायरमैन व ड्राइवर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि यह हड़ताल 2014 में भाजपा के घोषणा पत्र में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने,15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने के वादे को पूरा न करने और 16 दिन चली हड़ताल के बाद 24 मई को तीन मंत्रियों के साथ हुए समझौते को लागू न करने की वादाखिलाफी के खिलाफ की जा रही है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी नौकरी पक्की करवाने और 18 हजार न्यूनतम वेतन इत्यादि मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। शास्त्री व महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 5 अगस्त को मुख्यमंत्री, विभाग की मंत्री, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व निदेशक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को हड़ताल का नोटिस भेजा था।
लेकिन, किसी ने भी मानी हुई मांगों को लागू करना तो दूर बातचीत करना भी जरूरी नहीं समझा। जब हड़ताल शुरू होने में कुछ ही समय बचा है तो विभाग के प्रधान सचिव ने 23 अगस्त को पत्र भेजकर 4 सितंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। जबकि हड़ताल 27 अगस्त से शुरू हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिवसीय हड़ताल में मांगों का समाधान नहीं किया और हड़ताल को विफल करने के लिए कोई कार्रवाई की तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया हड़ताल का समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने सरकार ने सोमवार को आयोजित मशाल जुलूस और मंगलवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय हड़ताल का पुरजोर समर्थन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने हड़ताल को बातचीत से निपटाने की बजाय कोई उत्पीड़न की कार्रवाई की तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो डटकर विरोध करेंगे।