फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 boxes of liquor seized from outside the club, three arrested

Chandigarh News: क्लब के बाहर से पकड़ी शराब की 32 पेटियां, तीन गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
32 boxes of liquor seized from outside the club, three arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने लॉ वेला बिस्ट्रो क्लब के बाहर कार से शराब की 32 पेटियां बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान जींद के रहने वाले साहिल मोर, जीरकपुर निवासी नवाज शरीफ भट्ट और पंचकूला के सेक्टर-16 निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्लब के मालिक सुनील नैन और पार्टनर गुरविंदर सिंह, सुनील के भांजे साहिल मोर, साहिल के दोस्त नवाज शरीफ भट्ट और कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि सुनील नैन और गुरविंदर की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई हैं। दरअसल स्थानीय थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-26 क्लब से गैरकानूनी तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ला वेला बिस्ट्रो क्लब के बाहर पहुंची, जहां काले रंग की क्रेटा कार खड़ी थी। कार की डिग्गी खुली थी। पिछली सीट फोल्ड थी। क्लब के अंदर से तीन लोग कार में शराब, बीयर और वाइन की पेटियां रख रहे थे। पुलिस ने साहिल मोर, नवाज शरीफ भट्ट और कार ड्राइवर इंद्रजीत को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 32 पेटियां शराब बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि शराब क्लब से दूसरी जगह शिफ्ट की जा रही थी।
विज्ञापन

साहिल मोर ने बताया कि वेला बिस्ट्रो क्लब के मालिक उसके मामा सुनील नैन और उनके पार्टनर गुरविंदर सिंह हैं। इन दोनों के कहने पर शराब लेकर दूसरी जगह जा रहा था। साहिल ही क्लब में सारा कामकाज संभालता है। वहीं, मामले में दूसरा आरोपी नवाज शरीफ भट्ट मोहाली में क्लब चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed