{"_id":"65bc1802e40b4413a30076d9","slug":"300-meritorious-students-from-deprived-sections-of-chandigarh-and-punjab-received-scholarship-chandigarh-news-c-16-sml1026-342387-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ और पंजाब के वंचित वर्ग के 300 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ और पंजाब के वंचित वर्ग के 300 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-छह स्थित पंजाब राज भवन में पंजाब और चंडीगढ़ के वंचित वर्गों से संबंधित 300 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सुविधाओं से वंचित प्रतिभाशाली छात्रों को कुल 20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रशंसा प्रमाणपत्र वितरित किए।समाज के वंचित वर्गों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए सुविधा वंचित प्रतिभाशाली युवा सशक्तिकरण सोसायटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। सोसायटी अध्यक्ष प्रशासक बनवारीलाल ने पंजाब और चंडीगढ़ के आठवीं और दसवीं कक्षा के 300 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रशंसा प्रमाणपत्र बांटे। इसमें चंडीगढ़ के 75 विद्यार्थी और 225 पंजाब से रहे। इस पहल का उद्देश्य अनुकरणीय शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट छात्रों को मान्यता देना और उनका समर्थन करना है।
प्रशासक पुरोहित ने मिशन को किया पुनर्जीवित
वर्ष 2006 में पंजाब के तत्कालीन राज्यपाल की ओर से स्थापित यह सोसायटी विभिन्न कारणों से कुछ वर्षों के बाद निष्क्रिय हो गई थी लेकिन प्रशासक पुरोहित ने समाज के कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को सशक्त बनाने के अपने मिशन को पुनर्जीवित किया। गवर्निंग बॉडी की बैठक में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान आठवीं और दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया। आठवीं कक्षा के 200 छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये, दसवीं कक्षा के 100 छात्रों को दस-दस हजार रुपये मिले। कुल 20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई। समारोह में प्रशासक पुरोहित ने सशक्तिकरण के एक साधन के रूप में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।