चंड़ीगढ़ पुलिस की 'अजब' भर्ती, अभी तक नहीं आया परीक्षा का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन साल से यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबलों की भर्ती अटकी हुई है। परीक्षा के बाद कैंडीडेट रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनका भर्ती का सपना पूरा होगा या नहीं, इस पर अब भी सवालिया निशान है। दरअसल, आवेदन से लेकर परीक्षा तक तीन साल का समय बीत चुका है। चयन की इतनी धीमी प्रक्रिया से युवाओं का धैर्य जवाब देने लगा है।
इसकी वजह से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ कई युवा भड़ास निकाल रहे हैं। इन वीडियो में साफ कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस की चयन प्रक्रिया इतनी धीमी है कि युवाओं का करियर खराब हो रहा है। एक कैंडीडेट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह पिछले तीन साल से चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहा है। इसके लिए उसने फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद लिखित परीक्षा भी दी है। इसके बाद से वह पिछले काफी समय से रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहा है लेकिन रिजल्ट कब घोषित होगा, इसका कुछ पता नहीं।
हर बार एक ही जवाब वेबसाइट चेक करते रहो
एक कैंडीडेट ने बताया कि जितनी बार भी पुलिस विभाग से रिजल्ट घोषित करने की तारीख पूछी जाती है, यही जवाब मिलता है कि रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वेबसाइट चेक करते रहो। जब परीक्षा नहीं हुई थी तो उस समय भी कई बार पुलिस हेडक्वार्टर का चक्कर लगाने पर हर बार यही सामने आता था कि परीक्षा की तिथि को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
जैसे परीक्षा देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा वैसे ही अब रिजल्ट घोषित के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि 520 पदों के लिए 28 हजार अभ्यर्थी लाइन में हैं। बाकी बचे साढ़े 27 हजार अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। ऐसे में सवाल है कि आखिर कार पुलिस विभाग भर्ती करने में इतनी देरी क्यों कर रही है। इन युवाओं के भविष्य से क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है।
यू ट्यूब पर डाले जा रहे वीडियो, तेजी से हो रहे वायरल
520 कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में करीब 28 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब यू ट्यूब पर एक के बाद एक कई वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में प्रीतम नाम के व्यक्ति ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस अपने वादे कभी भी पूरे नहीं करती। आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस रिजल्ट घोषित करने में इतनी देरी क्यों कर रही है। साथ ही वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस के बारे में अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2015 में निकली थी भर्ती
चंडीगढ़ पुलिस ने वर्ष 2015 दिसंबर में 520 कांस्टेबल भर्ती की निकाली गई थी। पोस्ट के लिए अलग-अलग राज्यों से कुल 2.40 लाख आवेदन आए थे। इसके बाद 36 हजार कैंडीडेट ने फिजिकल पास किया। इसके बाद 15 से 17 नवंबर को हुई परीक्षा में करीब 28 हजार कैंडीडेट शामिल हैं।
इन इन पदों पर निकाली गई थी भर्तियां
एक्स सर्विसमैन- 67 पद
महिलाएं 260
पुरुष 193
कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। -पवन कुमार, डीएसपी, पीआरओ