फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 lakhs stolen from office cupboard by breaking the window

Chandigarh News: खिड़की तोड़कर ऑफिस की अलमारी से तीन लाख चोरी

Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
3 lakhs stolen from office cupboard by breaking the window
चंडीगढ़। बीती 20 दिसंबर की रात को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में प्लॉट नंबर-44 में स्थित निजी कंपनी के ऑफिस में खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ऑफिस में रखी अलमारी में से करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर जाते-जाते कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और औद्योगिक क्षेत्र थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिकेत वर्मा ने बताया कि यहां उसकी कंपनी है। इसमें उसका अंदर ही एक ऑफिस भी बना हुआ है। बीती 20 दिसंबर की रात को किसी अज्ञात चोर ने खिड़की तोड़कर कंपनी ऑफिस में एंट्री की और अंदर रखी अलमारी में से करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। 21 दिसंबर की सुबह जब वह यहां पहुंचे तो ऑफिस में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने को प्रयास किया तो पता चला कि कैमरों की रिकार्डिंग वाली डीवीआर भी गायब थी। सूचना पाते ही पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान फिंगर एक्सपर्ट्स की टीम को घटनास्थल पर अलग-अलग हाथों के निशान भी मिले हैं। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर बीएनएस एक्ट की धारा 305ए, 331(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed