फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 flights canceled, 20 late due to Microsoft server malfunction at airport

Chandigarh News: एयरपोर्ट पर माइक्रोसाॅफ्ट के सर्वर में खराबी से 3 उड़ानें रद्द, 20 लेट

Sat, 20 Jul 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
3 flights canceled, 20 late due to Microsoft server malfunction at airport
चंडीगढ़। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर देखने को मिला। इसके कारण तीन डोमेस्टिक फ्लाइट रद्द और 20 निर्धारित समय से लेट रहीं। यात्रा करने वालों को बोर्डिंग पास लेने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। यात्रियों ने एयरलाइंस के बोर्डिंग पास काउंटर पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे को देख खुद एयरलाइंस के मैनेजर को बाहर आकर यात्रियों को समझाना पड़ा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दोपहर करीब 11.30 बजे सभी एयरलाइंस के बोर्डिंग पास काउंटर पर सर्वर डाउन हो गया, जिसके कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने से फ्लाइट का आवागमन काफी प्रभावित हुआ है। कई फ्लाइट्स ने अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे लेट उड़ान भरी। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी आने की वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलीकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है। भारत समेत दुनियाभर में एयरपोर्ट पर चेक इन और टिकट बुकिंग में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

फ्लाइट संख्या 6ई5263 जो शाम 7.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है और दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई5266 भी रद्द रही। वहीं, रात 11.15 बजे बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई6385 भी रद्द हुई। इसके साथ ही चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली 11 फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे लेट रहींं, जबकि दूसरे राज्य से आने वाली 9 फ्लाइट अपने निश्चित समय से 1 से डेढ़ घंटे लेट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से संपर्क केंद्र, आरएलए की सेवाओं पर असर नहींमाइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने की वजह से शहर के संपर्क केंद्रों पर कोई असर नहीं पड़ा। आईटी विभाग के निदेशक सुमित सिहाग ने बताया कि संपर्क केंद्र सामान्य तरीके से चलते रहे। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से संपर्क केंद्रों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं, सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी की सेवाएं भी सामान्य रूप से चलती रहीं। आरएलए के प्रमुख प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आरएलए पर सर्वर डाउन होने का प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed