फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 dead and 5 injured in road accident

सड़क हादसे में महिला समेत 3 की मौत

Wed, 31 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला/गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला/गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 31 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
3 dead and 5 injured in road accident

जीटी रोड पर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित बजरी से भरे टिप्पर के चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे के शिकार लोग पीडब्ल्यूडी वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के कर्मचारी थे। वे एक ही बाइक पर सवार थे और अपने कार्यालय से वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम बजरी से बरा एक टिप्पर गुरदासपुर की ओर से बटाला को आ रहा था। जब वह बटाला बाईपास पर पहुंचा तभी अचानक टायर फटने से टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में टिप्पर सड़क पर खड़े छोटे हाथी वाहन से जा टकराया। इतने में बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोग टिप्पर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान वीना देवी पत्नी जगदीश राय वासी न्यू संत नगर गुरदासपुर और जफरवाल के रहने वाले गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। वीना ने बटाला से धारीवाल तक अपने स्टाफ मेंबर गुरभेज सिंह से लिफ्ट ली थी। उसे धारीवाल से गुरदासपुर के लिए बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक की मौत, पांच घायल

वहीं गुरदासपुर में बाईपास मार्ग पर ट्रक व सूमो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वडैच के समीप सठियाली से एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद बैंड बाजा वालों का दल सूमो पर सवार होकर वापस दीनानगर लौट रहा था। रास्ते में बाईपास पर स्थित नंगली एग्रो के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सूमो की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed