{"_id":"669ea9491174e5b882034c14","slug":"3-crore-cash-and-3100-dollars-recovered-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-105033-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: व्यक्ति से करीब 3 करोड़ रुपये और 3100 डॉलर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: व्यक्ति से करीब 3 करोड़ रुपये और 3100 डॉलर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पुलिस ने हवाला कारोबार में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3100 अमेरिकी डॉलर सहित लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन नवी बारादरी जालंधर की टीम टी-प्वाइंट बशीरपुरा जालंधर के पास चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में अवैध हथियार, शराब और नशीली दवाएं बेच रहे हैं। इस पर तुरंत र्रवाई करते हुए टीम ने एक क्रेटा कार को जांच के लिए रोका, जिसे पुनीत सूद उर्फ गांधी पुत्र राज देव निवासी कटरा मोहल्ला नजदीक दशहरा ग्राउंड होशियारपुर चला रहा था। वह हवाला राशि की डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2,93,05,800 रुपये, 3100 विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की। पुनीत को गिरफ्तार कर 21,22,27-ए एनडीपीएस एक्ट, 61/1/14 एक्साइज एक्ट, 25/27(1)/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत नई बारादरी जालंधर थाने में केस दर्ज किया गया है। सीपी शर्मा ने कहा कि पुलिस हवाला धन की उत्पत्ति और स्थान का पता लगा रही है और विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।
वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस देर रात से ही आरोपी से रुपये लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिससे हवाला की राशि होने का सबूत है। पुलिस कमिश्नर ने इशारा किया कि कमिश्नरेट पुलिस के अलावा किसको जल्द ही एजेंसियों के ध्यान में लाएंगे ताकि उच्च स्तरीय जांच हो सके। फिलहाल जालंधर कमिश्नरेट पुलिस पूछताछ कर रही है।