{"_id":"5dbf59088ebc3e93cf6595d4","slug":"3-55-percent-drop-in-death-rate-due-to-road-accidents-n-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सड़क हादसों से मृत्यु दर में 3.55 प्रतिशत की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सड़क हादसों से मृत्यु दर में 3.55 प्रतिशत की गिरावट
Mon, 04 Nov 2019 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस के प्रयासों से इस साल भीषण और जानलेवा सड़क हादसों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जनवरी से सितंबर 2019 तक सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु दर में गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.55 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं और घायल व्यक्तियों की संख्या में भी 4.47 प्रतिशत और 5.74 प्रतिशत की कमी आई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस के यातायात व सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
जनवरी और सितंबर के बीच सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु की संख्या 3882 से घटकर 3744 रह गई है। सड़क हादसों के मामले भी 8521 से घटकर 8140 रह गए जो कि पिछले साल से 381 कम हैं। घायल व्यक्तियों की संख्या में भी 425 मामलों की गिरावट सामने आई है।
विज्ञापन
पिछले साल 7401 की तुलना में इस साल सितंबर तक सड़क हादसों में कुल 6976 लोग घायल हुए। पुलिस द्वारा संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है।
ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर लगाम लगाने व भारी वाहनों में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपायों को सुनिश्चित करने के लिए भी कड़ी नजर रखी जा रही है।