फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29646 posts of teachers vacant in Haryana

हरियाणा: शिक्षकों के 29646 पद खाली, बड़े पैमाने पर होगी जेबीटी-पीजीटी भर्ती

Tue, 03 Mar 2020 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 01:13 AM IST
सार

  • विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने विभिन्न श्रेणी के पद भरने की घोषणा की।
  • आफताब ने मेवात कैडर के तबादले, डेपुटेशन रद्द करने की उठाई मांग।

विज्ञापन
29646 posts of teachers vacant in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 29 हजार 646 पद खाली चल रहे हैं। कुल स्वीकृत 1 लाख 24 हजार 270 पदों में से लगभग तीस हजार पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं। सोमवार को प्रश्नकाल में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा फिर उठा।

विज्ञापन


इंद्री से भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप ने स्कूलों में स्वीकृत और खाली पड़े पदों की जानकारी मांगने के साथ ही यह भी पूछा कि कब तक शिक्षकों की भर्ती हो जाएगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने सदन को बताया कि प्रमोशन के जरिये तीन महीनों और सीधी भर्ती से दो महीने के भीतर शिक्षकों के अधिकांश खाली पड़े पद भर दिए जाएंगे। पीजीटी के 4017 पदों पर भर्ती नौ महीने के भीतर होगी। इन पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को डिमांड भेज दी जाएगी। पीआरटी, जेबीटी के 4702 पद कर्मचारी चयन आयोग के जरिए सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षकों के 790 पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाएगा। मिडिल स्कूलों में खाली पड़े 1900 को भी जल्दी भरने का निर्णय लिया है। टीजीटी के 8137 पदों में से 33 फीसदी प्रमोशन और 67 फीसदी पदों को कर्मचारी चयन आयोग के जरिए भरा जाएगा। पीजीटी के 13129 पदों में से 3864 को कर्मचारी चयन आयोग के जरिए जल्दी भरने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5248 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। 4017 पदों को नौ महीने के भीतर भरने की डिमांड आयोग को भेजी जाएगी। इससे आने वाले समय में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इस पर नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने मेवात कैडर में भी शिक्षकों के अनेक पद खाली होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेवात कैडर इसलिए बनाया गया था ताकि वहां शिक्षकों की कमी न हो। लेकिन, नई भर्ती तो हुई नहीं, मेवात कैडर में तैनात शिक्षकों के तबादले व डेपुटेशन दूसरी जगह कर दिए गए। सरकार तुरंत प्रभाव से उन तबादलों व डेपुटेशन को रद्द करे ताकि मेवात को शिक्षक मिल सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed