फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 new dengue patients found in Chandigarh

चंडीगढ़ में डेंगू: 29 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 448 तक पहुंचा, शिक्षा सचिव भी चपेट में

Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 20 Oct 2021 01:54 AM IST
सार

चंडीगढ़ में डेंगू का संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को 29 नए मामले में हैं। शहर में  डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 448 हो गई है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में दूसरे राज्यों के 99 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
29 new dengue patients found in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में मंगलवार को डेंगू के 29 नए मरीज मिले। इनमें से पांच मरीज ईडब्ल्यूएस धनास में, तीन-तीन मरीज मनीमाजरा, मौलीजागरां और सेक्टर-20 में, दो-दो मरीज बुडै़ल, सेक्टर-23 और डड्डूमाजरा में जबकि रामदरबार, फैदा, खुड्डा अलीशेर, सेक्टर-22, सेक्टर-34, सेक्टर-35, सेक्टर 45, सेक्टर 46 और सेक्टर-52 में एक-एक मरीज मिले। इसके साथ ही शहर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 448 हो गई है। वहीं अलग-अलग अस्पतालों में अन्य प्रदेशों के 99 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डेंगू की चपेट में, जीएमसीएच- 32 में भर्ती
शिक्षा सचिव सतप्रीत सिंह गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें मंगलवार को जीएमसीएच- 32 के वीआईपी एरिया के रूम नंबर- 71 में भर्ती किया गया है। उनका प्लेटलेट्स काउंट फिलहाल 80 हजार हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन अपने यहां दोबारा प्लेटलेट्स जांच कर उनकी वास्तविक स्थिति पता करेगा। जानकारी के अनुसार शिक्षा सचिव की स्थिति सामान्य है। उन्हें बुखार आ रहा है। अस्पताल में डेंगू के मरीजों से वार्ड और इमरजेंसी की गैलरी तक फुल हो चुकी है।
विज्ञापन


स्ट्रेचर पर भर्ती डेंगू के मरीजों को बेड हुआ नसीब
जीएमसीएच- 32 की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर भर्ती डेंगू के मरीजों को मंगलवार को सेक्टर- 48 के अस्पताल में बेड नसीब हो ही गया। प्रशासन और जीएमसीएच- 32 अस्पताल प्रशासन की बदौलत यह संभव हो पाया है। प्रशासन के आदेश के बाद पहले दिन डेंगू के आठ मरीजों को वहां शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने से बंद पड़े अस्पताल को खोलकर साफ सफाई के बाद मरीजों को भर्ती करने योग्य बना दिया गया है। मौजूदा समय में वहां दो डॉक्टर, 12 नर्सिंग ऑफिसर और सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। परिसर में एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उसे तत्काल जीएमसीएच 32 लाया जा सके।


जीएमसीएच 32 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि सभी 100 बेड पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जीएमसीएच 32 में मरीजों का दबाव बढ़ने पर वहां शिफ्ट कर मरीजों को देखरेख में रखा जाएगा। जिन मरीजों की हालत स्थिर है, उन्हें ही वहां शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed