{"_id":"62339d1a8c7a424bb34c7f9e","slug":"270-buses-of-ctu-of-local-route-will-be-cng-in-six-months-chandigarh-news-pkl4450210196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: लोकल रूट की सीटीयू की 270 बसें छह माह में हो जाएंगी सीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: लोकल रूट की सीटीयू की 270 बसें छह माह में हो जाएंगी सीएनजी
Fri, 18 Mar 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:12 AM IST
सार
सीसीबीएसएस की स्थानीय बसें रॉक गार्डन से लेक तक और बर्ड पार्क को कवर करने का भी फैसला लिया गया ताकि इन एरिया में ट्रैफिक जाम और निजी वाहनों की पार्किंग की समस्या को कम किया जा सके।
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी (सीसीबीएसएस) की गवर्निंग बॉडी की 10वीं बैठक गुरुवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 13 एजेंडों पर चर्चा की गई और गवर्निंग बॉडी को सोसाइटी की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही राजस्व में सुधार के लिए उचित कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
फैसला लिया गया कि भविष्य में लोकल रूट के लिए डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें ही हायर की जाएं। निर्देश दिए गए कि सीटीयू की सभी 270 बसों को छह महीने के भीतर सीएनजी में बदला जाए ताकि सोसाइटी के वित्तीय बोझ को कम किया जा सके। बैठक में ग्रिड पैटर्न सिस्टम पर बसों के संचालन के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए गए। सीसीबीएसएस की स्थानीय बसें रॉक गार्डन से लेक तक और बर्ड पार्क को कवर करने का भी फैसला लिया गया ताकि इन एरिया में ट्रैफिक जाम और निजी वाहनों की पार्किंग की समस्या को कम किया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में टाटा मोटर्स के पक्ष में डिपो-4 की 100 बसों की 3 वर्षों के लिए मेंटेनेंस के कांट्रेक्ट को मंजूरी दे दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गवर्निंग बॉडी की बैठकों में सेप्ट या राइट्स जैसे परिवहन विशेषज्ञ भी शामिल होने चाहिए। बैठक में मेयर सरबजीत कौर, गृह सचिव नितिन कुमार यादव, निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी और परिवहन निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन