फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 found infected with covid-19 in Mohali

कोरोना: मोहाली में एक दिन में रिकॉर्ड 26 पॉजिटिव केस, 13 महिलाएं, दो व छह साल के बच्चे भी पीड़ित

Sun, 12 Jul 2020 01:05 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 01:05 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में करवाया भर्ती
  • सभी लोगों को घरों में रहने की दी गई नसीहत, एक्टिव मरीजों की संख्या 114 हुई

विज्ञापन
26 found infected with covid-19 in Mohali
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मोहाली में कोरोना का संकट पूरी तरह से गहरा गया है। जिले में एक साथ कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 13 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो और छह साल के कुराली के दो बच्चे भी कोरोन के शिकार हुए हैं। सभी मरीजों को रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से ज्ञान सागर अस्तपाल पहुंचाया। अब वहीं, पर सबका इलाज चलेगा। वहीं, जिन इलाकों में कोरोना के केस आए हैं उन इलाकों को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यह एक दिन में पॉजिटिव आए मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंहने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 392 पहुंच गई हैं। जबकि 271 लोग ठीक हो चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 114 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को नयागांव में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई। इनक आयु क्रमशः पच्चीस, 26 और 29 साल है। शिवजोत इनक्लेव खरड़ में 33 साल की महिला, गिल्को खरड में 54 साल की महिला, शिवालिक होम्स खरड़ में 58 साल की महिला और 34 साल का पुरुष, सन्नी इनक्लेव खरड़ में 41 साल की महिला कोरोना की शिकार हुई है। इसी तरह ढकौली में 43 साल का पुरुष, 63 साल का बुजुर्ग और 41 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी इनक्लेव जीरकपुर में तीस साल की महिला, आठ साल की लड़की व 55 साल का पुरुष पॉजिटिव आया है। सोहाना में 24 साल की महिला  व 22 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। सेक्टर-97 में 67 साल की महिला, डेराबस्सी में 69 साल की महिला, झंजेड़ी में 65 साल की महिला और 20 साल का युवक, कुराली के वार्ड नंबर पंद्रह में बीस साल की महिला, छह साल की लड़की, दो साल का लड़का व 34 साल का व्यक्ति व कुराली के वार्ड नंबर चार में तीस वर्षीय पुरुष व तीस साल की महिला पॉजिटिव आई है।


कोरोना को हलके में न ले, मानकों का करें पालन
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक तो घर से निकलते समय मॉस्क पहने, सोशल डिस्टेंस बनाकर चले और हाथ धोते रहे। इन तीन चीजों से कोरोना से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed