फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 april unique day behind story

12 साल बाद आज बन रहा दो योग का दुर्लभ संयोग

Sun, 26 Apr 2015 07:55 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
26 april unique day behind story

12 साल के बाद आज दो योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। नक्षत्र बताते हैं कि आज का दिन बहुत शुभ है। आज दुर्लभ रवि पुष्य और गजकेसरी योग बन रहा है। 26 अप्रैल दिन रविवार को रविपुष्य योग के अलावा गजकेसरी योग भी है। यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताई। मिश्र के अनुसार यह योग सुख समृद्धि और शांति लेकर आएगा।

विज्ञापन


बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सूर्योदय कर्क राशि में और मेष लगन में हो रहा है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। मेष लगन का स्वामी मंगल है। चंद्रमा औषधियों का कारक है। इस दिन चंद्रमा और बृहस्पति के एक साथ होने के कारण गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग सुख समृद्धि और शांति प्रदान करता है। कर्क राशि में चंद्रमा और बृहस्पति का योग 12 वर्षों के बाद आ रहा है।

विज्ञापन

एक साथ मिल रहे हैं चंद्रमा और बृहस्पति

26 april unique day behind story

रवि पुष्य योग सुबह 5 बजकर 48 मिनट से दोपहर बाद तीन बजकर 53 मिनट तक है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। कुंडली में सूर्य की महादशा और शनि की अंतरदशा चल रही हो या शनि की महादशा में सूर्य की अंतरदशा चल रही हो।

व्यक्ति बीमार हो शारीरिक कष्ट हो, दवा से लाभ न हो तो सूर्योदय से लेकर 3 बजकर 53 मिनट से पहले दवा लेकर सूर्य और शनि का पाठ कर दवा लें तो बीमारी ठीक होनी शुरू हो जाती है।

देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे और सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में आयुर्वेद के सिद्धांत के अनुसार नेत्र पीड़ा, वायु पीड़ा हो तो औषधि तैयार कर रोगी को दी जाए तो यह शुभ है।

जय श्री राम ज्योतिष केंद्र सेक्टर-15 के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि रवि पुष्य योग में यंत्र, तंत्र और मंत्र का प्रयोग भी शुभ है। उच्च शिक्षा ग्रहण करना, या विद्या का प्रारंभ करना, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना इस योग में शुभ माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed