{"_id":"5bbfa3b7bdec224fc468d309","slug":"25-people-donated-eyes-after-blind-walk-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी पहलः चंडीगढ़ में ब्लाइंड वॉक के बाद 25 लोगों ने दान की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी पहलः चंडीगढ़ में ब्लाइंड वॉक के बाद 25 लोगों ने दान की आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ब्लाइंड वॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायलॉग हाईवे ने गुरुवार को ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया। वॉक में शामिल 25 लोगों ने आंखें दान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, 50 से अधिक लोगों ने आई डोनेट का फार्म लिया। वे भी अपनी आंख दान करने का वादा कर गए। लोगों का कहना है कि मरने के बाद उनकी आंखें किसी को रोशनी दें ताकि वह पूरी दुनिया को देख सके।
विज्ञापन
सेक्टर-7 प्लाजा में आयोजित इस ब्लाइंड वॉक के मुख्य अतिथि पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रहे। उन्होंने स्टूडेंट को चुटकुले और शेर भी सुनाए। उन्होंने कहा कि लोगों को आंखें दान करनी चाहिए। आपका एक प्रयास किसी की भी जिंदगी को रोशन कर सकता है। मेयर देवेश मोदगिल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए आंखें दान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
पीजीआई से आए नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. एमआर डोगरा ने कहा कि पूरे देश में लगभग 30 लाख लोगों को आंखों की जरूरत है। ऐसे में प्रयास करें कि उनको आंखें मिलें। इसके लिए नेत्र दान करें। इसके बाद ब्वाइंड वॉक शुरू हुई। सेक्टर-26 से आए दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य लोगों ने भी आंखों पर पट्टी बांधकर रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के साथ नवजोत सिंह सिद्ध और अन्य अतिथियों ने भी आंखों पर पट्टी बांधी। इससे सामान्य लोगों ने महसूस किया कि बिना आंखों के चलने में कितनी तकलीफ होती है। उसी से प्रेरित होकर 25 लोगों ने तुरंत आंख दान करने का निर्णय लिया। पीजीआई आई बैंक के मैनेजर डॉ. अतुल कहते हैं कि लोगों ने नेत्रदान के लिए फार्म भी लिए हैं।