कोरोना का खौफ : चंडीगढ़ में 12 दिन में बने 50 कंटेनमेंट जोन, अब इन 25 इलाकों में सख्तियां लागू
- चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
- 12 दिन में बने 50 कंटेनमेंट जोन
- 30 अप्रैल तक लागू रहेंगी सख्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना तेजी से फैल रहा है। 18 मार्च से पहले शहर में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं था लेकिन अब इनकी कुल संख्या 50 हो गई है। यूटी प्रशासन ने सोमवार को 25 और नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर रोक रहेगी। नए कंटेनमेंट जोन में लागू की जाने वाली सख्तियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।
डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है...
- सेक्टर-15 में मकान नंबर-1220 से 1223
- सेक्टर-22 के 472 से 474, 712 से 714, 2194, 2195
- सेक्टर-23 के 3259 और 3260, 3372 से 3374
- सेक्टर-28 के 126 से 128, 50, 52, 54, 56
- सेक्टर-30ए के 575 से 577बी
- सेक्टर-30ए (आरबीआई कालोनी) के 729 से 732बी
- सेक्टर-32डी के 3826 से 3828
- सेक्टर-35डी के 3430 से 3434
- सेक्टर-38ए के 356 से 358
- सेक्टर-40सी के 2536 से 2539
- सेक्टर-41बी के 1165 से 1166बी
- सेक्टर-42बी के 1010 से 1013
- सेक्टर-42सी के 2229 से 2232
- सेक्टर-43बी के 1133 से 1134
- सेक्टर-44बी के 1721 से 1722/3
- सेक्टर-45सी 2265 से 2266/3
- सेक्टर-46ए के 374 से 376
- सेक्टर-49ए के 263 से 268
- सेक्टर-63 (ब्लॉक-8) के 2149ए से 2150ई और 2159ए से 2160ई
- सेक्टर-63 (ब्लॉक 16) के 2115ए से 2116ई और 2121ए से 2122ई
- खुड्डा अलीशेर गांव के मकान नंबर-330/1 से 351
Chandigarh administration declares 25 areas in the UT as containment zone, in wake of increasing #COVID19 cases. pic.twitter.com/SfsQQztMts
— ANI (@ANI) March 30, 2021
इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा ये कंटेनमेंट जोन केंद्र सरकार की सख्ती के बाद घोषित किए जा रहे हैं।
बीते दिनों केंद्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई एक बैठक में पूछा था कि चंडीगढ़ में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन शहर में कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ये लापरवाही है, क्योंकि अगर कोई केस आता है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान जरूरी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन जरूरी है।