{"_id":"64dd217e6788072ce40584c3","slug":"25-mlas-of-haryana-bjp-will-go-to-rajasthan-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राजस्थान जाएंगे हरियाणा BJP के 25 MLA, अल्पकालिक विस्तारक के रूप में करेंगे काम, एक हफ्ते तक रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राजस्थान जाएंगे हरियाणा BJP के 25 MLA, अल्पकालिक विस्तारक के रूप में करेंगे काम, एक हफ्ते तक रहेंगे
Thu, 17 Aug 2023 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:50 AM IST
सार
हरियाणा भाजपा के प्रधान ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सभी 25 विधायक 18 अगस्त को राजस्थान में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मिशन फतह के तहत भाजपा ने हरियाणा के 25 विधायकों की राजस्थान में ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक विधायक एक सप्ताह तक एक विधानसभा क्षेत्र का मोर्चा संभालेंगे। पहले दिन विधायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद विधायकों को विधानसभा क्षेत्र दे दिए जाएंगे। राजस्थान में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने हरियाणा में भी अल्पकालीन विस्तारक योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विस्तारक पांच-पांच बूथों पर एक सप्ताह बिताएंगे। यह कार्यक्रम 9 और 10 सितंबर को चलेगा। विस्तारक एक सप्ताह तक विभिन्न बूथों पर रहेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अल्पकालीन विस्तारक योजना का मुख्य उदेश्य समाज के हर वर्ग को जागरूक करके उन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ में कोई दिक्कत व परेशानी आती है तो अल्पकालीन विस्तारक उनकी सहायता करेंगे। सभी विस्तारक एक सप्ताह तक अपने आवंटित किए गए स्थान पर रहेंगे।
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में धनखड़ ने कहा कि अब तक 56 पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। एक लाख 60 हजार कार्यकर्ता इन सम्मेलनों में उपस्थित हुए हैं। आगामी रविवार को तीन पन्ना प्रमुख सम्मेलन होने हैं। धनखड़ ने सितंबर तक सभी पन्ना प्रमुख सम्मेलन होने की संभावना भी जताई।
नूंह हिंसा के लिए कांग्रेस व आप दोषी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नूंह हिंसा के लिए कांग्रेस व आप दोषी हैं। कांग्रेस नेताओं के भड़काऊ वीडियो हैं। आप नेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेवात में तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा का प्रभाव भी वहां लगातार बढ़ रहा है। वहां सात पार्षद बीजेपी के जीत आए। कुछ लोगों को मेवात की तरक्की व भाजपा का बढ़ता ग्राफ पसंद नहीं आया। इसलिए हिंसा की साजिश रची गई। ब्रजमंडल यात्रा पर जिन उपद्रवियों ने हमला बोला, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों वर्गों के नेता चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले।