फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 IPS and Nine HPS transferred in Haryana

हरियाणा में 25 आईपीएस और नौ एचपीएस का तबादला, कुरुक्षेत्र समेत इन जिलों के एसपी बदले

Tue, 22 Sep 2020 05:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
25 IPS and Nine HPS transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए  25 आईपीएस और 9 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। दो डीआईजी से एसपी का जिम्मा वापस लिया गया, जबकि एक डीआईजी को एसपी लगाया है। अनेक जिलों के एसपी बदले गए हैं। तबादलों में इस बार गृह मंत्री अनिल विज की भी चली है। आधे से अधिक अधिकारी उनकी इच्छा अनुसार लगाए गए हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल के एडीसी सुमेर प्रताप सिंह अब एसपी भिवानी का जिम्मा संभालेंगे। राज्यमंत्री ओपी यादव से विवाद के चलते हटाई गई एसपी सुलोचना को अब एसपी राज्य अपराध शाखा, फरीदाबाद लगाया गया है। डॉ. एम. रवि किरण महानिरीक्षक राज्य सतर्कता ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। डीआईजी कानून एवं व्यवस्था राकेश आर्य को वर्तमान कार्यभार के अलावा डीआईजी, रेलवे एवं कमांडो भी होंगे।
विज्ञापन


डीआईजी कुलविंद्र सिंह को गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है। डीआईजी-सह-एसपी, सिरसा डॉ. अरूण सिंह अब डीआईजी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन होंगे। वह डीआईजी, राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। डीआईजी-सह-एसपी, झज्जर अशोक को राज्य सतर्कता ब्यूरो का डीआईजी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश अब डीआईजी-सह-एसपी, जींद होंगे। एसपी, आरटीसी भौंडसी नाजऩीन भसीन वर्तमान कार्यभार के अलावा कमांडेंट, द्वितीय आईआरबी, भौंडसी का जिम्मा भी संभालेंगी। किरत पाल सिंह को कमांडेंट, चौथी बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन लगाया गया है। कुलदीप सिंह एसपी, राज्य सतर्कता ब्यूरो का जिम्मा संभालेंगे।

कृष्ण मुरारी को कमांडेंट, तृतीय आईआरबी सुनारिया लगाया गया है। वह एसपी पीटीसी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। चरखी दादरी के एसपी बलवान सिंह राणा को हिसार का एसपी लगाया गया है। वह एसपी, एसटीएफ हिसार का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। डीके भारद्वाज को डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम लगाया गया है। भिवानी की एसपी संगीता रानी को एआईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।

वह एआईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी। डीसीपी ट्रैफिक, फरीदाबाद राजेश दुग्गल को कुरुक्षेत्र का एसपी लगाया गया है। सुरिंद्र पाल सिंह एसपी जीआरपी, अंबाला कैंट होंगे। उन्हें एसपी, कानून एवं व्यवस्था-2, पुलिस मुख्यालय का  अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी होंगे। 

स्मिति चौधरी को वर्तमान कार्यभार के अलावा एसपी, महिला विरुद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी।कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था मोदी को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम लगाया गया है। हिमांशु गर्ग झज्जर के एसपी होंगे। हिसार के एसपी गंगा राम पूनिया को करनाल का एसपी लगाया गया है। वह एसपी, एसटीएफ, अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। निकिता गहलोत को डीसीपी, मानेसर, गुरुग्राम लगाया गया है। डॉ. अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मकसूद अहमद को डीसीपी, उत्तरी गुरुग्राम लगाया गया है।

पिपली के घटनाक्रम के बाद कुरुक्षेत्र एसपी का तबादला
हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर राजेश दुग्गल को कुरुक्षेत्र का प्रभार दिया है। कुरुक्षेत्र एसपी को सरकार ने भले ही पिपली में घटे घटनाक्रम के करीब एक सप्ताह बाद बदला है, लेकिन इस तबादले को किसान आंदोलन से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है किसानों के मामले को स्थानीय प्रशासन ठीक ढंग से नहीं संभाल सका।

इस मामले में सभी स्तर पर रिपोर्ट लेने के बाद यह तबादला किया गया है। मालूम हो कि पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठने के बाद गृह मंत्री ने सबसे पहले यह बयान दिया कि लाठीचार्ज नहीं हुआ है। जिसके बाद सरकार की तरफ से भी यही बयान आया। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम और सरकार के अन्य नेता भी यह चाह रहे थे कि इस मामले में कार्रवाई हो। डिप्टी सीएम ने पिछले दिनों सीएम से बातचीत में भी यह मसला रखा था। जिसके बाद यहां की एसपी का तबादला हो गया।

एचपीएस विजय प्रताप, भौरिया, भूपेंद्र को अहम जिम्मा
दीपक शरण को डीसीपी, वेस्ट गुरुग्राम लगाया गया है। विजय प्रताप सिंह को एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो होंगे। करनाल के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया को एसपी, सुरक्षा सीआईडी की कमान दी गई है। वह एसपी, कमांडो, नेवल का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। भूपिंद्र सिंह को सिरसा का एसपी लगाया गया है।

विनोद कुमार को चरखी दादरी का एसपी लगाया गया है। अंबाला के एसपी राजेश कालिया  एआईजी, वेल्फेयर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। सुमेर सिंह को डीसीपी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद लगाया गया है। कृष्ण कुमार कमांडेंट, पांचवी बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन होंगे।अनूप सिंह कमांडेंट, चौथी आईआरबी, मानेसर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed