{"_id":"642dbc54e1911cb2d60a7526","slug":"243-tested-positive-for-covid-19-in-haryana-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Corona Update: गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले सर्वाधिक मरीज, पंचकूला में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Corona Update: गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले सर्वाधिक मरीज, पंचकूला में एक की मौत
Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
सार
पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के 243 नए संक्रमित मिले। इनमें से 178 संक्रमित अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। हालांकि, इसी बीच 132 रोगी कोरोना को हराकर घर लौटे, इससे रिकवरी दर 98.90 फीसद और मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में नए संक्रमितों का आंकड़ा 243 के पास पहुंच गया है। अब प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 951 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण दर 5.77 फीसदी पर पहुंच गई है। एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद संक्रमण के मुख्य केंद्र बन रहे हैं। इसके अलावा पंचकूला में भी अधिक केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के 243 नए संक्रमित मिले। इनमें से 178 संक्रमित अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। हालांकि, इसी बीच 132 रोगी कोरोना को हराकर घर लौटे, इससे रिकवरी दर 98.90 फीसद और मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में मिले सर्वाधिक मरीज
- गुरुग्राम 140
- फरीदाबाद 38
- पंचकूला 16
- यमुनानगर 13
- अंबाला 11
- करनाल 10
- सोनीपत 4
- रोहतक 4
- कुरुक्षेत्र 3
- झज्जर 2
- पानीपत 2