फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 thousand cheated to win lottery of 25 lakhs in KBC, Amitabh Bachchan

'केबीसी' से आई व्हाट्सएप कॉल, 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर ठगा

Sun, 04 Oct 2020 01:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
24 thousand cheated to win lottery of 25 lakhs in KBC, Amitabh Bachchan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। नया मामला सेक्टर-22 का है। यहां एक युवक को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर शातिरों ने 24 हजार की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने साइबर सेल को सूचना दी। जांच के बाद साइबर सेल ने सेक्टर-17 थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह (19) ने साइबर सेल को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-22 में रहता है। बीते पांच जून को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि ‘मैं केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) से बोल रहा हूं। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।’ यह सुनकर वह बहुत खुश हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता हरप्रीत ने उससे कहा कि ठीक है पैसे दे दो।
विज्ञापन


इस पर उस शख्स ने एक मोबाइल नंबर देकर कहा कि आपको पहले केबीसी ऑफिसर विजय कुमार से बात करनी होगी। शिकायतकर्ता ने जब दिए गए नंबर पर बात की तो विजय नामक शख्स ने कहा कि यह रुपये आपके खाते में आ जाएंगे लेकिन उसके पहले आपको 15 हजार रुपये का चार्ज देना होगा। इसके बाद विजय ने उसे एक बैंक खाता नंबर दे दिया और उसका खाता नंबर ले लिया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर 25 लाख रुपये की जमा पर्ची, केबीसी का आईकार्ड और कुछ विडियो आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन लोगों के झांसे में आकर हरप्रीत ने पहले 7 हजार, फिर 8 और उसके बाद 9 हजार राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति के बैंक खाते में जमा करवा दिए। 24 हजार रुपये जमा करने के बाद भी इसके बावजूद उसके खाते में पैसे नहीं आए। वहीं, शातिर ठग उससे और पैसे मांग रहे थे। ठगी का अहसास होने पर हरप्रीत ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी। अब साइबर सेल की टीम बैंक खाता और आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


सेक्टर-22 में चाबी बनाने का काम करता है हरप्रीत
शिकायतकर्ता हरप्रीत ने बताया कि वह सेक्टर-22 की मार्केट में चाबियों का काम करता है। शातिरों ने उसके मोबाइल पर कई सारे केबीसी में रुपये जीतने वाले वीडियो को भेजा। इसकी वजह से वह आसानी से शातिरों के झांसे में आ गया। हरप्रीत ने बताया कि कभी भी उसने केबीसी में किसी तरह का कोई फार्म अप्लाई या फिर कोई ऐसी लिंक को क्लिक नहीं किया था। इसके बावजूद आरोपियों को मेरा मोबाइल नंबर कहां से मिला कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed