फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 IAS officers transferred in Haryana

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Thu, 04 Feb 2021 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 07:55 PM IST
सार

  • अधिकांश वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभाग बदले, नियुक्ति के इंतजार में बैठे अफसरों को भी सौंपी जिम्मेदारी
  • वी उमाशंकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नए प्रधान सचिव, अजित बाला जोशी हुडा के मुख्य प्रशासक होंगे

विज्ञापन
24 IAS officers transferred in Haryana
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के बीच अफसरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए तुरंत प्रभाव से 24 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। मुख्य के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल सूचना व जनसंपर्क विभाग के नए महानिदेशक होंगे।

विज्ञापन


वरिंद्र सिंह कुंडू को श्रम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी लगाया गया है। पीके दास अब बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। टीसी गुप्ता खनन और भूविज्ञान, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव और हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


अमित झा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का सलाहकार और विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। सुधीर राजपाल नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर गुप्ता को पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। अनुराग रस्तोगी आबकारी एवं कराधान विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाए गए हैं। आनंद मोहन शरण को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

राजा शेखर वुंडरू कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। विनीत गर्ग को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एवं कम्युनिकेशंस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजयेंद्र कुमार उद्योग एवं वाणिज्य, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोग कार्यक्रम का परियोजना निदेशक व आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग लगाया गया है। विजय सिंह दहिया उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक होंगे। अमनीत पी. कुमार को हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन की प्रबंध निदेशक और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। अजीत बालाजी जोशी को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विकास यादव ग्रामीण विकास विभाग के महानिदेशक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव लगाए गए हैं। विनय सिंह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। पीसी मीणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग के महानिदेशक और वित्त विभाग के सचिव होंगे। ए. श्रीनिवास को खनन एवं भूविज्ञान विभाग का महानिदेशक लगाया गया है। 

हरदीप सिंह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और हरियाणा राज्य भूमि सुधार विकास निगम के प्रबंध निदेशक होंगे। डॉ. शालीन को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक, आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हरको बैंक का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। मुनीष शर्मा मानेसर नगर निगम के आयुक्त व अतिरिक्त श्रम आयुक्त गुरुग्राम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed