फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 Hours Operational System on International Airport Chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ को लेकर बड़ी जानकारी, दो नई व्यवस्थाएं होने जा रही, यहां जानिए

Wed, 20 Mar 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
24 Hours Operational System on International Airport Chandigarh
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, दो नई व्यवस्थाएं होने जा रही हैं, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। एयरपोर्ट पर कैट-3 इंस्टाल करने के लिए टाटा सीड अब पुरानी कीमत ही लेगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इससे पहले टाटा पर विश्वास जताते हुए कहा था कि टाटा ने देश के लिए बहुत से कार्य किए हैं और यह एयरपोर्ट जनहित से जुड़ा मुद्दा है, इस पर टाटा सीड गौर करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी ने निर्णय लिया कि वह 61 करोड़ के स्थान पर पुरानी तय की गई 30.40 करोड़ की कीमत पर ही काम करेगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सभी आशंकाओं को समाप्त करते हुए साफ कर दिया है कि कैट-3 लाइटनिंग सिस्टम को इंस्टॉल करते समय एयरपोर्ट को बंद करने की जरूरत नहीं होगी। हाईकोर्ट को बताया गया कि एयरपोर्ट पर कैट-3 इंस्टॉल करने में टाटा सीड से बात पूरी हो गई है।
विज्ञापन


टाटा कैट-3 पुरानी कीमत पर इंस्टॉल करने के लिए राजी हो गया है। इस बीच यह भी बताया गया कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब 1 अप्रैल की बजाय 10 अप्रैल से 24 घंटे के लिए पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य में देरी की वजह ये रही

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि निर्माण कार्यों को पूरा करने में इन दस दिनों की देरी के पीछे पिछले दिनों भारत द्वारा एयर-स्ट्राइक और भारी बरसात प्रमुख कारण रहा। नौ अप्रैल तक एयरपोर्ट पर सभी कार्य पूरे कर लिए जायेंगे और 10 अप्रैल से एयरपोर्ट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी एवं जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने काम पूरा करने में हुई देरी के कारणों उचित बताते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर निर्माण कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट को बताया गया कि एयरपोर्ट के पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाने के बाद रनवे पर अब कैट-3 को इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

29 सितंबर तक रविवार को 5 घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट
हाईकोर्ट को बताया गया कि 10 अप्रैल को एयरपोर्ट के पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाने के बाद एयरपोर्ट 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े 8 से दोपहर डेढ़ बजे तक मेंटेनेंस के लिए बंद किया जाएगा। 30 सितंबर के बाद इसमें कमी लाई जाएगी और फिर प्रत्येक रविवार की बजाय महीने के दूसरे और चौथे रविवार को इसी समय में मेंटेनेंस के काम किये जाएंगे।

बाकी समय एयरपोर्ट चौबीसों घंटे फ्लाइट्स के लिए ऑपरेशनल रहेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट को कैट-3 से लैस करने के लिए .66 एकड़ की जमीन की जरूरत है, जिसका अधिग्रहण चंडीगढ़ प्रशासन ने शुरू कर दिया है। जमीन की पहचान कर अधिग्रहण के कार्य का नोटिफिकेशन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed