फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 hours electricity to 49 more villages of Haryana

स्वतंत्रता दिवस का तोहफा: हरियाणा के 49 और गांवों को 24 घंटे बिजली, पढ़ें कौन-कौन से गांव हैं शामिल

Sun, 14 Aug 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Aug 2022 09:36 AM IST
सार

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए तत्पर है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए पहली जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से म्हारा गांव, जगमग गांव योजना की शुरूआत की गई थी। 

विज्ञापन
24 hours electricity to 49 more villages of Haryana
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 49 और गांवों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। इन गांवों को म्हारा गांव, जगमग गांव योजना में शामिल कर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले गांव 5628 से बढ़कर 5677 हो जाएंगे।
विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए तत्पर है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए पहली जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से म्हारा गांव, जगमग गांव योजना की शुरूआत की गई थी। 
विज्ञापन


इस 15 अगस्त को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी, हिसार व जींद जिले के 11 केवी के 23 फीडरों से 49 गावों में 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। भिवानी जिले के 29 गांवों में सिंघानी, मीठी, मतानी, मोरकां, ढाणी बकरान, माधोपुरा, हेतमपुरा, केहरपुरा, टिटानी, मालवास कोहर, मालवास देवसर, कुसंबी, धांगर, चंदावास, झुंडावास, बाबरवास, उमरवास, भेरीवास, जीतपुरा, लाडावास, लोहानी, पांडवान, बिहरी खुर्द, बेरला, जेवली, निनाण, नौरंगाबाद, बामला व फूलपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जिले के 12 गांवों कालीरावण, फ्रांसी, गंगवा, ढाया, बुडाक, सादलपुर, किशनगढ़, खेड़ा बरवाला, खेरमपुर, कोहली, खेदड़ व देवीगढ़ पुनिया शामिल हैं। जींद जिले के 8 गांवों में साहनपुर, समा खेड़ी, रजना कलां, रजना खुर्द, बुरैन, कलवा, खरक सागर व अमरावली खेड़ा में अब निर्बाध आपूर्ति होगी। 

कुल 5677 गांवों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 2428 और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3249 गांव शामिल हैं। अभी तक 10 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के 5628 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed