फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 corona patients found in Chandigarh

चंडीगढ़ में मिले 23 कोरोना मरीज

Fri, 27 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
23 corona patients found in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले। लगभग ढाई माह बाद एक दिन में मरीजों की संख्या 20 से ऊपर पहुंची है। लोगों ने मास्क लगाना लगभग बंद कर दिया है, यही वजह है संक्रमित मरीजों के संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को चेताया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी अब दस पर पहुंच गई है। इसके साथ ही संक्रमण दर भी 1.64 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वीरवार को छह मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या 94 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1402 लोगों की जांच की, जिनमें से 12 पुरुष और 11 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सेक्टर-26 में पांच, दड़वा में तीन, सेक्टर-22 व मनीमजारा में दो मरीज मिले। इनके अलावा सेक्टर-8, 11, 19, 21, 23, 25, 44, 48, 38 वेस्ट, खुड्डा लाहौरा व पीजीआई कैंपस में एक-एक मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed