फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   227 HD cameras installed in ISBT-17 and 43

आईएसबीटी-17 और 43 के कोने-कोने पर रहेगी नजर, लगे 227 एचडी कैमरे

Fri, 26 Feb 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
227 HD cameras installed in ISBT-17 and 43
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से आईएसबीटी-17 और 43 पर 227 एचडी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से दोनों प्रमुख बस अड्डों के कोने-कोने पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए बस अड्डे पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। शहर के डीसी व परिवहन विभाग के सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आईएसबीटी-17 और 43 पर कैमरे लगाने का काम 1.32 करोड़ में पूरा किया गया है। इसमें 227 एचडी कैमरे लगे हैं, जिसमें से आईएसबीटी-17 पर 132 कैमरे, जबकि आईएसबीटी-43 पर 95 कैमरे लगे हैं। बस अड्डे पर होने वाली गतिविधियों को रियल टाइम कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा। इसमें 45 दिन की रिकॉर्डिंग स्टोरेज क्षमता भी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बस अड्डों पर करीब 1.5 लाख लोग पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर ये कैमरे काफी फायदेमंद साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed