{"_id":"5de556998ebc3e548b2b0f0f","slug":"22-percent-men-and-30-percent-women-are-obesity-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की 30 प्रतिशत महिलाएं और 22 फीसदी पुरुष मोटापे से ग्रस्त, दिल्ली में 70 फीसदी पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की 30 प्रतिशत महिलाएं और 22 फीसदी पुरुष मोटापे से ग्रस्त, दिल्ली में 70 फीसदी पहुंचा आंकड़ा
Tue, 03 Dec 2019 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ एथिकल एंड अफोर्डेबल हेल्थ केयर (स्पीक) की ओर से यूनिवर्सल हेल्थ लिटरेसी फॉर प्रिवेंशन ऑफ डिसीज के तहत रविवार को सेक्टर 27 प्रेस क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। स्पीक इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आर कुमार ने बताया कि इसका मकसद समाज को एक संदेश देना है, जिसके मुताबिक स्वस्थ जीवन शैली और साफ वातावरण के माध्यम से अधिकांश बीमारियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कॉर्निया सेंटर के डॉ अशोक शर्मा ने कहा कि विटामिन ए की कमी और प्रोटीन की कमी के कारण कॉर्नियल अल्सर के चांस बढ़ने के आसार होते हैं। पीजीआई के डॉ. जेएस ठाकुर ने पोषण और कुपोषण की उत्पत्ति के बारे में बात की। सेक्टर 32 मेडिकल कॉलेज के पूर्व डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. अतुल सचदेव ने बताया कि पंजाब की 30 प्रतिशत महिलाएं और 22 प्रतिशत पुरुष मोटापे से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की 70 प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि विश्व की 30 प्रतिशत आबादी अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त है। साल 2030 तक अमेरिका में 80 प्रतिशत लोग मोटापे या अधिक वजन वाले होंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलप्रीत संधू ने भी कुपोषण से महिलाओं व बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चितकारा विश्वविद्यालय मेडिकल साइंसेज की डीन डॉ. प्रीति प्रधान, प्रो. अरुणदीप आहलूवालिया, डॉ. मीनाक्षी उप्पल, डॉ. हेमराज, आईएएस विकास गर्ग व पूर्व मुख्य सचिव पंजाब अजीत सिंह चट्ठा मौजूद रहे।
विज्ञापन