फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid 19 Active Case Update in Haryana Today

COVID 19 Update: हरियाणा में 21 की मौत, पंजाब में 652 पॉजिटिव मिले और आठ जिलों में 19 ने तोड़ा दम

Mon, 07 Feb 2022 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

हरियाणा और पंजाब में कोरोना के मामले घट रहे हैं लेकिन दोनों प्रदेशों में मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है। हरियाणा में 21 तो पंजाब में 19 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। हरियाणा के सोनीपत जिले में सर्वाधिक सात मरीजों की जान गई है। 

विज्ञापन
Covid 19 Active Case Update in Haryana Today
कोविड 19 एक्टिव केस अपडेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 21 मरीजों की मौत दर्ज की गई। सोनीपत में सबसे अधिक 7, हिसार में 3, पंचकूला-कुरुक्षेत्र में 2-2, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, झज्जर में 1-1 मरीज की जान गई है। वहीं, सोमवार को प्रदेश में 1231 नए केस सामने आए हैं। इसके मुकाबले 3544 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


संक्रमण दर 6.23, रिकवरी दर 97.70 और मृत्यु दर 1.08 फीसदी चल रही है। नए केसों में गुरुग्राम में 478, फरीदाबाद में 114, यमुनानगर में 126, हिसार-रेवाड़ी में 59-59, सोनीपत में 39, पानीपत में 20, पंचकूला में 37, अंबाला में 14, सिरसा में 21, रोहतक में 20, भिवानी में 26, कुरुक्षेत्र में 24, महेंद्रगढ़ में 67, करनाल में 9, जींद में 8, झज्जर में 30, फतेहाबाद में 13, कैथल में 15, पलवल में 38, चरखी दादरी में 14 और नूंह में 8 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना: पंजाब के 8 जिलों में 19 की मौत, 652 नए मामले
पंजाब में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 8 जिलों में 19 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 652 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटों में राज्य की संक्रमण दर 3 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक संक्रमण से 17469 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना और मोहाली में 5-5, अमृतसर में 3, कपूरथला में 2, बरनाला, गुरदासपुर, पठानकोट और पटियाला में 1-1 मरीज की मौत हुई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती 610 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 63 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed