{"_id":"587916d94f1c1bc156ba9e34","slug":"21-nominations-for-the-third-day-the-independents-have-filed-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 21 नामांकन दाखिल, डोडा ने निर्दलीय किया पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन 21 नामांकन दाखिल, डोडा ने निर्दलीय किया पत्र दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक दाखिल नामांकन पत्रों की कुल संख्या 51 हो गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व 11 व 12 जनवरी को दो दिनों में कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके थे। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस बयान में दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के बारे में बताया कि बठिंडा अर्बन सीट से सतीश कुमार (निर्दलीय), रामपुरा फूल से गुरप्रीत सिंह (निर्दलीय), जसवंत सिंह (आईएनडीपी) अबोहर से, शिव लाल डोडा और अमित डोडा (दोनों निर्दलीय) सरदूलगढ़ से जसवीर सिंह (बीएसपी), गिल्ल (लुधियाना) से दर्शन सिंह शिवालिक और परमजीत कौर (दोनों एसएडी), गिदड़बाहा से अमृता सिंह (कवररिंग उम्मीदवार) (कांग्रेस), मुक्तसर से राजेश गर्ग (अपना पंजाब पार्टी), अमृतसर पूर्वी से तरसेम सिंह (बीएसपी), भुलत्थ से सुखपाल सिंह और महताब सिंह (दोनों आम आदमी पार्टी), फरीदकोट से रविंदर पाल कौर (डेमोक्रेटिक समाज पार्टी), जीरा से कुलबीर सिंह और इंद्रजीत सिंह (कवररिंग उम्मीदवार) (दोनों आईएनसी), फिरोजपुर सिटी से राकेश कुमार (बीएसपी), फिरोजपुर देहात से जोगिन्द्र सिंह जिंदू (एसएडी), गुरुहरसहाय से मनोज कुमार मौंग (निर्दलीय), लहरागागा से राम दास (बीएसपी) और सनौर से गुरप्रीत सिंह (भारतीय लोकतंत्र पार्टी) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन