{"_id":"5ddfce568ebc3e54af1ed1c6","slug":"21-accidents-spot-identified-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! जालंधर में ये 21 जगह हैं बेहद खतरनाक, किसी भी वक्त हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! जालंधर में ये 21 जगह हैं बेहद खतरनाक, किसी भी वक्त हो सकता है हादसा
Fri, 29 Nov 2019 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर सिटी एरिया में 21 जगह ऐसी हैं, जहां पर दुर्घटना होने का खतरा हरदम मंडराता रहता है। इन 21 स्थानों को रोड इंजीनियरिंग की टीम ने चिह्नित किया है और जालंधर के डिप्टी कमिशनर वरिंदर शर्मा के पास रिपोर्ट भेजी है। जिस पर डीसी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी व पंजाब पुलिस को तत्काल सख्त एक्शन के लिए कहा है, ताकि इन स्थानों पर साइन बोर्ड या स्पीड ब्रेकर लगाकर लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला प्रशासनिक परिसर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डीसी ने कहा कि 21 ब्लैक स्पॉट में फेयर फार्म रिजॉर्ट, वेरका मिल्क प्वाइंट अंडर ब्रिज, वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी, टी-प्वाइंट हिल व्यू कालिया कॉलोनी, पठानकोट चौक, लंबा पिंड चौक, टी-प्वाइंट सुच्ची पिंड, जेसी रिजॉर्ट्स, पीएपी चौक, रामा मंडी चौक, बडिंग गेट दकोहा रेलवे क्रॉसिंग, मोदी रिजॉर्ट, धन्नोवाली रोड, गढ़ा रोड नगर बस स्टैंड रोड, चुनमुन चौक, अवतार नगर, ज्योति चौक, शीतल नगर मकसूां, टैगोर अस्पताल, टी-प्वाइंट जिंदा रोड और रेरू की पहचान सड़क सुरक्षा इंजीनियरिंग टीम द्वारा की गई है।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशकों और पुलिस विभाग को इन ब्लैक स्पॉट की पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीसी ने सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण और यातायात पुलिस को शहर में ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। नगर निगम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि सभी अस्थायी अवैध अतिक्रमणों को विशेष रूप से मुख्य सड़कों पर जल्द से जल्द हटाया जाए।