फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2020 batch IAS Rahul Modi joins Haryana cadre

Chandigarh News: हरियाणा कैडर में शामिल हुए 2020 बैच के आईएएस राहुल मोदी

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
2020 batch IAS Rahul Modi joins Haryana cadre
-यूपीएससी में 420 वें रैंक और अपने नाम को लेकर खूब हुए थे सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन


-2020 बैच की हरियाणा कैडर आईपीएस दीप्ति गर्ग से विवाह के चलते त्रिपुरा कैडर से हरियाणा में हुआ तबादला

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) कैडर में एक और अधिकारी शामिल हो गए हैं। हालांकि इस अधिकारी का न तो हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) से और न ही गैर राज्य सिविल सेवा (नॉन-एससीएस) कोटे से आईएएस में पदोन्नति या चयन हुआ है। बल्कि 2020 बैच के आईएएस राहुल मोदी की हरियाणा कैडर 2020 बैच की आईपीएस दीप्ति गर्ग से विवाह होने के कारण त्रिपुरा कैडर से हरियाणा कैडर में इंटर-कैडर (एक प्रदेश कैडर से दूसरे राज्य कैडर में ) तबादला किया गया है।
राहुल मोदी मूल रूप से राजस्थान से हैं, जबकि दीप्ति हरियाणा की ही मूल निवासी हैं एवं गत 6 महीने से सिरसा जिले में बतौर एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) तैनात हैं। तीन वर्ष पूर्व जब राहुल मोदी का यूपीएससी सिविल परीक्षा 2019-20 में चयन हुआ था, तब वह दो कारणों से सोशल मीडिया में खूब चर्चित हुए थे। एक तो उनका उक्त परीक्षा में 420वीं रैंक थी और दूसरा उनके नाम कारण चूंकि उनका मूल नाम राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जबकि सरनेम में मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेल खाता है। यह बहुत ही अद्भुत संयोग बनता है।
विज्ञापन


बाक्स
पहले भी कई अधिकारियों को मिला हरियाणा कैडर
इसी वर्ष अप्रैल, 2023 में आंध्र प्रदेश कैडर 2018 बैच की महिला आईएएस अनुपमा अंजलि का हरियाणा कैडर के 2020 बैच के एक आईएएस हर्षित कुमार से विवाह होने से हरियाणा कैडर में तबादला किया गया था। अनुपमा वर्तमान में भिवानी जिले में बतौर एडीसी हैं। नवंबर, 2022 में रेनू सोगन, 2019 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस का हरियाणा कैडर के 2019 बैच के ही एक आईएएस हितेश मीणा से विवाह होने पर हरियाणा कैडर में ट्रांसफर किया गया। हितेश और रेनु दोनों मूल रूप से राजस्थान राजस्थान से हैं। हितेश वर्तमान में गुरुग्राम में एडीसी हैं, जबकि रेनु नूंह में एडीसी तैनात हैं। इससे पहले, फरवरी, 2022 में 2019 बैच के एक आईएएस अधिकारी डॉ. बलप्रीत सिंह का हरियाणा कैडर की 2017 बैच की महिला आईपीएस उपासना से विवाह हुआ और उनको हरियाणा कैडर में बदला गया। अक्तूबर, 2021 में 2015 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस शांतनु शर्मा का हरियाणा कैडर की 2020 बैच की महिला आईएएस सी. जयशरधा से विवाह होने पर हरियाणा कैडर में ट्रांसफर किया गया। शांतनु मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं, जबकि जयशरधा तमिलनाडु से हैं। जयशरधा वर्तमान में अंबाला जिले में नारायणगढ़ उपमंडल की एसडीएम जबकि शांतनु कुरुक्षेत्र जिले के डीसी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई, 2021 में ही 2015 बैच की एक महिला आईएएस अधिकारी नेहा सिंह भी हरियाणा आईएएस कैडर में सम्मिलित हुई थीं, क्योंकि उनका हरियाणा कैडर के 2015 बैच के आईएएस राहुल हुड्डा से विवाह हुआ था। नेहा मूल रूप से बिहार की निवासी हैं। वर्तमान में नेहा पलवल जिले की डीसी, जबकि राहुल रेवाड़ी में डीसी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed