फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 year old youth commit suicide in Chandigarh

चंडीगढ़ में युवक ने लगाया फंदा: 12वीं की पढ़ाई पूरी कर पिता के पास रहने आया था अंकुश

Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 20 साल के अंकुश के तौर पर हुई है। अंकुश 12वीं की पढ़ाई पूरी कर यूपी से अपने पिता के पास रहने चंडीगढ़ आया था।

विज्ञापन
20 year old youth commit suicide in Chandigarh
युवक ने लगाया फंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। कॉलोनी में बने ट्यूबवेल नंबर पांच के अंदर 20 साल के युवक अंकुश ने पंखे से फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। 
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर के गांव फरीदपुर का रहने वाला अंकुश मनीमाजरा में अपने पिता के पास आया था। घटना की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


बता दें कि अंकुश के पिता सत प्रकाश अपने गांव गए हैं। उनके आने के बाद शनिवार को अंकुश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सतप्रकाश एक सरकारी ठेकेदार के पास काम करता है। इन दिनों इंदिरा कॉलोनी में ठेकेदार की ओर से पाइप लाइन डाली जा रही है। इस काम के चलते सत प्रकाश यहीं पर रहता है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से अंकुश अपने पिता के पास रह रहा था। वह ट्यूबवेल पर रह रहा था और शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed