फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 Ramlila committees got permission for staging

20 रामलीला कमेटियों को मिली मंचन की अनुमति

Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 Ramlila committees got permission for staging
चंडीगढ़। उपायुक्त कार्यालय ने मंगलवार की देर शाम 20 रामलीला कमेटियों को रामलीला मंचन की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने से रामलीला कमेटियों में खुशी की लहर है। शाम छह बजे तक जब रामलीला कमेटियों को अनुमति नहीं मिली तो वे परेशान होने लगे। वहीं अनुमति की खबर आते ही वे खुश हो गए। दशहरा आयोजित करने की अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के प्रधान बीपी गौड़ और महासचिव लव किशोर अग्रवाल ने कहा कि रामलीला की तैयारियां जोरों से करनी होंगी। उन्होंने बताया कि बाकी बची रामलीला कमेटियों को बुधवार को अनुमति मिल जाएगी। अब नगर निगम से मैदान की अनुमति लेनी है जो बुधवार को मिलेगी। संयुक्त रामलीला संघ के महासचिव परमजीत सिंह पम्म ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

डर की कोई बात नहीं : गौड़
महासभा के प्रधान बीपी गौड़ ने बताया कि रामलीला कमेटियों को अब डर नहीं है। पुलिस प्रशासन के साथ बैठक के बाद सभी मसले हल हो गए हैं। रामलीला कमेटियों और पुलिस व प्रशासन के बीच तालमेल बैठाकर मंचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रामलीला कमेटियों को मिली अनुमति
आजाद ड्रामाटिक क्लब रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-20
नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-7
जय भारत ड्रामाटिक क्लब, बापूधाम कॉलोनी
द नेशनल एडी क्लब शिव मंदिर ठाकुरद्वारा, मनीमाजरा
युवा विकास रामलीला व दशहरा कमेटी, मिल्क कॉलोनी धनास
धर्म रक्षक कला मंच सोसाइटी, ओल्ड इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा
चंडीगढ़ रामलीला कमेटी, सेक्टर-22बी, नेहरू पार्क
जय सरस्वती श्री रामलीला कमेटी, सेक्टर-24सी चंडीगढ़
श्री रामलीला कमेटी, खुड्डा लाहौरा
कुमाऊं संस्कृति रंगमंच, सेक्टर-15
गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंडल, सेक्टर-22
श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन गढ़वाल, सेक्टर-30
हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल, पीयू, सेक्टर-14
श्री रामलीला कमेटी, सेक्टर-27
बाल रामलीला कमेटी, सेक्टर-43
सूर्यवंशी रामलीला, सेक्टर-8
द आजाद ड्रामाटिक क्लब, मनीमाजरा
न्यू रामलीला कमेटी, धनास
श्रीमद रामायण कलामंच, न्यू इंदिरा कॉलोनी
श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर-24सी
दशहरा की अनुमति के बारे में स्पष्ट करे प्रशासन : भाटिया
सेक्टर-34 के केनरा बैंक के हॉल में पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर ओर रामलीला और दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा, सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान जतिंदर भाटिया सहित अन्य कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जतिंदर भाटिया ने बताया कि प्रशासन हमे दशहरा आयोजित करने की अनुमति दे। यदि अनुमति नहीं देनी है तो भी बताए ताकि उसी के अनुसार कार्य कर सकें क्योंकि दशहरे की तैयारियों में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed