फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 people injured in road accident in Jhajjar

झज्जर में हादसा: ट्राले से टकराई मिनी बस, 16 महिलाओं समेत 20 लोग घायल

Tue, 12 Apr 2022 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को गुरुग्राम लेकर चले गए। परिवार नारनौल से युवती की सगाई समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहा था।

विज्ञापन
20 people injured in road accident in Jhajjar
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल से मिनी बस में सवार होकर सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के पीतमपुरा जा रहे एक परिवार की बस बादली रोड बाईपास के पास ट्राले से टकरा गई। इससे बस में सवार 16 महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए गुरुग्राम लेकर चले गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घायलों के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


 नारनौल निवासी राकेश अग्रवाल ने बताया दिल्ली के पीतमपुरा में परिवार में लड़की का सगाई समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्य दो मिनी बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। एक बस में महिलाएं व बच्चे थे, जबकि दूसरी गाड़ी में परिवार के पुरुष थे। जब उनकी बस बादली रोड बाईपास के पास पहुंची तो अचानक एक ट्राला चालक ने उनकी गाड़ी के सामने ट्राला घुमा दिया।
विज्ञापन


इससे महिलाओं से भरी मिनी बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर में नारनौल निवासी जिज्ञासा पुत्री विक्की जिंदल, पिंकी जिंदल पत्नी धीरज जिंदल, निर्मला देवी, यश पुत्र विक्की, रेखा पत्नी विक्की, मीरा देवी पत्नी महेश, निर्मला देवी, रेनू मित्तल पत्नी रमेश निवासी अजमेर, राजस्थान, नारनौल निवासी निकिता जिंदल, तन्नू, तमन्ना जिंदल, गीता देवी पत्नी चेतन जिंदल, धीरज पुत्र चेतन जिंदल, कुमुद पत्नी किशन कुमार, आशा पत्नी राकेश अग्रवाल के अलावा बस चालक घनश्याम आदि घायल हो गए। सभी घायलों का सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद सभी घायलों को परिजन एंबुलेंसों से गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर थाना प्रभारी झज्जर कर्मबीर सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी व्यक्ति ने कोई बयान नहीं दिया है। अगर कोई शिकायत मिली तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed