फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 lakh rupees grabbed from a woman in the name of trading and bitcoin trading

Chandigarh News: ट्रेडिंग और बिटकाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से हड़प लिए 20 लाख

Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees grabbed from a woman in the name of trading and bitcoin trading
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और बिटकाइन ट्रेडिंग के नाम पर शहर की एक महिला के साथ 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठग महिला से रुपये वसूलते रहे और उसे पता भी नहीं चला। जब इनवेस्ट किए रुपये वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सेक्टर-32 निवासी किरण ने बताया कि पिछले साल सितंबर में उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कराने की बात कही। उसकी बातों में फंसकर महिला ने डीमेट खाता खुलवाया। शुरुआत में जब उसने इनवेस्ट किया तो उसके खाते में मुनाफा दिखाई देने लगा। इस पर उसने कुछ ही दिन में 20 लाख रुपये की इनवेस्टमेंट कर दी। जब उसने रुपये वापस निकालने चाहे तो रुपये नहीं मिले। इस पर महिला ने उक्त नंबर पर बात की तो उसने और रुपये जमा कराने के लिए कहा। इस पर महिला को पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर संसाधनों की मदद से आइपी एड्रेस को ट्रेस कर आरोपित की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed