{"_id":"634da044617fd0545e6480f0","slug":"20-lakh-farmers-in-haryana-got-the-benefit-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली का तोहफा: हरियाणा में 20 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली का तोहफा: हरियाणा में 20 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पिछली 11 किस्तों में हरियाणा के किसानों को 3754.67 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सोमवार को जारी कर दी। इससे हरियाणा के 20 लाख किसानों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाइव इस कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों किसानों को त्योहारी अवसर पर किस्त का तोहफा देने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पिछली 11 किस्तों में हरियाणा के किसानों को 3754.67 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। इसके अंतर्गत छह हजार रुपये वार्षिक सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तिमाही आधार पर उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
किसानों को इस योजना से सीधे लाभ पहुंच रहा है। इस राशि के माध्यम से किसान अपने खेतों के लिए बीज, खाद व अन्य जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 600 से ज्यादा पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरूआत करने पर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर हिस्से का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषक हितैषी नीतियों से लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन