फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 lakh donations collected name Delhi riots reached MLA complaint from DC

दिल्ली दंगों के नाम पर एकत्र किया गया 20 लाख का चंदा पहुंचा विधायक के पास, डीसी से की गई शिकायत

Tue, 11 Aug 2020 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
20 lakh donations collected name Delhi riots reached MLA complaint from DC
चंडीगढ़। फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों के नाम पर चंडीगढ़ में 20,35,000 रुपये एकत्र हुए चंदे के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत डीसी मनदीप सिंह बराड़ से की है।
विज्ञापन

शिकायत में लिखा गया है कि चंदे की नकद रकम दिल्ली के एक विधायक और एक स्वयंसेवी संस्था को दे दी गई। डीसी मनदीप सिंह बराड़ को संबोधित शिकायत पत्र में लिखा है कि दिल्ली में फरवरी में दंगों के दौरान कुछ लोगों के घर जल गए थे। इन दंगों में जनहानि भी हुई थी। इसके बाद दंगों में प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए चंडीगढ़ में कुछ लोगों ने चंदा एकत्र किया। चंदे की राशि 20,35,000 रुपये धर्म विशेष गुरुओं के पास रखवाई गई। कुछ स्थानीय लोगों ने चंदे की राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए पहुंचाने का सुझाव दिया, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद चंदे की यह रकम गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक विधायक, एक स्वयंसेवी संस्था तथा एक चिकित्सक को नकद राशि के रूप में दे दी गई। यह पूरा मामला बेहद ही गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ताओं ने डीसी से निष्पक्ष गोपनीय जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता में वसीम मीर, इमरान मंसूरी, नौशाद अहमद, आफताब इंजीनियर, ताज मलिक और अमजद खान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed