फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 IPS officers transferred in Haryana

IPS transfer in Haryana: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया पहला बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का किया तबदला

Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
सार

शत्रुजीत कपूर के डीजीपी बनने के बाद अभी तक एंटी करप्शन ब्यूरो महानिदेशक के तौर पर किसी को अलग से जिम्मेदारी नहीं दी गई है। यहां पर डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही इस पर तैनाती को लेकर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
20 IPS officers transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के बाद अब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शत्रुजीत कपूर द्वारा पांच दिन पहले ही डीजीपी का चार्ज लेने के बाद सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एडीजीपी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। दो रेंज के पुलिस आयुक्त, दो रेंज के आईजी के साथ साथ दो जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इसमें लंबे समय से कई अहम पदों पर बैठे आईपीएस अधिकारियों को बदला गया है, जबकि उनके स्थान पर खुड्डेलाइन अधिकारियों को अहम पदों से नवाजा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को तबादला और नियुक्ति के आदेश प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने जारी किए हैं। तबादला सूची में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने लंबे समय से सीटों पर जमे अधिकारियों के स्थान पर अपने विश्वासपात्र अधिकारियों को स्थान दिलाया है। आईपीएस ओपी सिंह को हरियाणा नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास निदेशक एससीआरबी (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) और एडीजीपी साइबर क्राइम की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी। 
विज्ञापन


आईपीएस अजय सिंघल को एसीबी से बदल कर स्टेट क्राइम ब्रांच का एडीजीपी नियुक्त किया है। एएस चावला को हरियाणा राज्य इनफोर्समेंट ब्यूरो की जिम्मेदारी दी है, उनके पास आईटी टेलीकॉम के एडीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। ममता सिंह एडीजीपी ला एंड आर्डर रहेंगी। उनके पास आरटीसी भोंडसी का भी कार्यभार रहेगा। चार रेंज के पुलिस आयुक्तों को भी बदला गया है, इनमें गुरुग्राम सीपी कला रामचंद्रन का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस  पहले अब
कला रामचंद्रन सीपी गुरुग्राम एडीजीपी प्रशासन
एम रवि किरण एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी डीजीपी जेल
केके राव एडीजीपी भौंडसी एडीजीपी रोहतक रेंज
अभिताभ ढिल्लो नार्कोटिक्स ब्यूरो आईजी एसीबी
संजय कुमार सीपी पंचकूला आईजी प्रशासन और आईजी ला एंड आर्डर
विकास अरोड़ा सीपी फरीदाबाद सीपी गुरुग्राम
राजेंद्र कुमार आईजी सीएम फ्लाइंग आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी
सिबास कबिराज आईजी अंबाला आईजी पंचकूला अतिरिक्त कार्यभार
राकेश आर्य आईजी रोहतक सीपी फरीदाबाद
सिमरदीप सिंह डीआईजी एसटीएफ डीआईजी जेल अतिरिक्त कार्यभार
मनीष चौधरी   आईजी सीआईडी मुख्यालय
अरूण सिंह डीआईजी मधुबन डीआईजी एचएपी मधुबन अतिरिक्त कार्यभार
शिव चरण डीआईजी मधुबन डीआईजी पीटीसी सुनारियां
वीरेंद्र कुमार डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार
नीतीश अग्रवाल डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम एसपी महेंद्रगढ़
विक्रांत भूषण एसपी महेंद्रगढ़     एसपी सिरसा
           

कई जिलों के एसपी भी बदलने की सुगबुगाहट

पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर तबादलों के बाद अब जिला स्तर पर तैनात एसपी के तबादलों की सुगबुगाहट हो गई है। शत्रुजीत कपूर को फायर ब्रांड अधिकारी माना जाता है और वह जहां भी जाते हैं अपनी की कार्यप्रणाली की अनुसार काम करते हैं। पहली ही तबादला सूची में कपूर ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने समेत गैंगस्टर्स पर कड़ी कार्रवाई कपूर की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में आने वाले दिनों में एसपी के भी तबादले किए जाने की संभावना है।

एसीबी को महानिदेशक का इंतजार

शत्रुजीत कपूर के डीजीपी बनने के बाद अभी तक एंटी करप्शन ब्यूरो महानिदेशक के तौर पर किसी को अलग से जिम्मेदारी नहीं दी गई है। यहां पर डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही इस पर तैनाती को लेकर फैसला लेंगे। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि अभी यह चार्ज भी शत्रुजीत कपूर के पास ही रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed