फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 Families Threatened by People at Bahadurgarh of Haryana

हरियाणा-दिल्ली सीमा पर रहने वाले एक समुदाय के 20 परिवारों को मिली धमकी, दहशत में लोग

Mon, 02 Mar 2020 10:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
20 Families Threatened by People at Bahadurgarh of Haryana
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा-दिल्ली सीमा पर कैर और ईस्सरहेड़ी गांव में रह रहे एक समुदाय के 20 परिवारों को होली तक घर खाली करने की धमकी मिली है। धमकी देने वालों की संख्या 60 से 70 बताई गई है। इसकी शिकायत मिलने पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। हरियाणा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दहशत के बीच एक परिवार अपने घर पर ताला लगाकर सदस्यों के साथ वहां से कहीं चला गया है। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने कर्मियों व हरियाणा पुलिस ने पीसीआर की तैनाती की है। दिल्ली के कैर गांव में एक समुदाय के परिवारों के 4 तो हरियाणा के ईस्सरहेड़ी गांव स्थित निखिल विहार कॉलोनी में 16 परिवारों के घर हैं।
विज्ञापन


दोनों गांवों में दो समुदायों के करीब 500 परिवार रहते हैं। बताया गया कि शनिवार दोपहर 60 से 70 की संख्या में एक समुदाय के परिवारों के पास पहुंचे। उन्होंने होली तक यहां से चले जाने और घर खाली करने की धमकी दी। इसकी सूचना 100 नंबर पर मिलने के बाद दिल्ली और हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

उक्त परिवारों की सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है तो हरियाणा पुलिस ने पीसीआर लगाई है। लोगों ने बताया कि धमकी देने वालों ने उन्हें मकान पर लगी नेम प्लेट और फोटो के लिए कहा। धमकी मिलने के बाद यहां पर रह रहा फारुखदीन घर पर ताला लगाकर अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ चला गया।

परिवारों के अनुसार धमकी देने वाले लोग हरियाणवी में बोल रहे थे। उक्त लोगों ने जाते-जाते भी कहा कि यदि होली तक यहां से नहीं गए तो अंजाम सही नहीं होगा। आरोप है कि धमकी देने वालों ने दहशत फैलाने के लिए एक किरयाणा की दुकान पर पत्थरबाजी भी की। स्थानीय निवासी महिला बेबी ने बताया कि शनिवार की दोपहर निखिल विहार कॉलोनी में तो रात खैरा मोड़ पर भी परिवारों को धमकी दी गई है।  

एक समुदाय के परिवारों की ओर से धमकी देने की शिकायत मिली है। उसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। उन लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उक्त परिवारों की सुरक्षा के लिए पीसीआर तैनात कर दी गई है।
- अशोक कुमार, डीएसपी बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed