{"_id":"1d3f3a4a9ca1b247300fe343eb35e22f","slug":"2-nominations-for-padam-shri-award-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ से ये दो नाम प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ से ये दो नाम प्रस्तावित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2016 में गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने दो नामों की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। यूटी प्रशासन ने पद्म अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले 12 लोगों में से सिर्फ पंडित यशपाल और डा.अमित भट्टाचार्य के नाम की सिफारिश की हैं।
विज्ञापन
पंडित यशपाल क्लासिकल संगीत की जानी मानी हस्ती हैं। जबकि स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डा.अमित जाने माने निशानेबाजी और ओलंपियाड में गोल्ड मेडल पाने वाले अभिनव बिंद्रा के मेंटर रहे हैं। मंगलवार देर शाम यूटी गृहविभाग की ओर से इन नामों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
इस साल भी प्रशासन ने आखरी तिथि पर ही पद्म अवार्ड की लिस्ट भेजी है। देर शाम यूटी प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी से दो नामों को मंजूरी के बाद नाम दिल्ली भेजे गए हैं। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में पद्म अवार्ड के आवेदन में देरी संबंधी कहीं इस साल भी खाली न रह जाए सिटी ब्यूटीफुल की झोली ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
सोमवार को गृहविभाग द्वारा आनन फानन में पद्म अवार्ड के लिए आए 12 नामों को शार्टलिस्ट करने के लिए मीटिंग हुई। 5 नामों को शार्टलिस्ट करने के लिए प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी के पास भेजा गया।
मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो नामों पर मुहर लगकर यूटी सचिवालय पहुंची। देर शाम करीब 7 बजे पंडित यशपाल और डा.अमित भट्टाचार्य का नाम पद्म अवार्ड के लिए दिल्ली में केंद्र सरकार को भेज दिया गया।