{"_id":"572a0bb84f1c1bd6795cd3b3","slug":"2-man-killed-from-gas-during-sewage-cleaning-in-gutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज साफ करने गटर में उतरे 2 युवकों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज साफ करने गटर में उतरे 2 युवकों की दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो,फरीदकोट(पंजाब)
Updated Thu, 05 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
पंजाब के जैतो(फरीदकोट) में स्थानीय जीएम रेस्टोरेंट में सीवरेज की सफाई करने गटर में उतरे दो युवकों की गैस चढ़ने के चलते मौत हो गई। मृतकों की पहचान छजजघाड़ा बस्ती निवासी गुरमीत सिंह(13) पुत्र पम्मी नाथ और सूरज (17)पुत्र सीताराम के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के आनुसार जीएम रेस्टोरेंट ने दोनों युवकों को सीवरेज की सफाई करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों गटर में उतरे और उन्हें गैस चढ़ गई। इसके चलते दोनों बेहोश हो गए। उन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना जैतो के एएसआई कुलवीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन