फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Effects of Diesal Rates Increament

7वीं बार बढ़े डीजल के दाम, दो बड़े इफेक्ट

Wed, 02 Jul 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
2 Effects of Diesal Rates Increament

ईंधन की महंगाई ने आम आदमी का बजट प्रभावित किया है। हालात यह हैं कि कभी पेट्रोल उनको रुलाता है तो कभी डीजल कलेजा जलाता है।

विज्ञापन


पिछले छह माह में पेट्रोल के रेट्स में पांच बार परिवर्तन हुआ तो वहीं डीजल की कीमत में सात बार। चार जून 2014 को डीजल के दाम 55.32 रुपये थे।

स्लो मोशन में इसके दाम 3.57 रुपये बढ़कर 58.89 रुपये तक पहुंच चुके हैं। पेट्रोल भी जनवरी से लेकर अब तक ज्यादा महंगा हो चुका है।

ग्राहक कंफ्यूज, खरीदे कौन सी कार

2 Effects of Diesal Rates Increament

सस्ते के चक्कर में डीजल कार खरीदने वाले लोग कंफ्यूज हैं। ऐसा डीजल के दाम में तेजी से आने वाले परिवर्तन के कारण हुआ है। कार खरीदने वालों ने कहा कि डीजल के दाम ज्यादा हैं। ऐसे में डीजल कार खरीदने से ज्यादा लाभ नहीं।

पेट्रोल कार में मेंटीनेंस कास्ट तो कम होती है साथ ही माइलेज भी बेहतर होता है। कार डीलर राजेश गुप्ता ने बताया डीजल के दाम में बढ़ोतरी से खरीदार एकबार फिर सोंचने में विवश हो गए हैं। कार डीलर सौरभ सिंह ने कहा कि ईंधन से सारा सिस्टम गड़बड़ होता है। इसलिए इसको थामना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्री की संजीवनी है डीजल

2 Effects of Diesal Rates Increament

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियलिस्ट अरुण महाजन के अनुसार, इंडस्ट्री हद तक डीजल पर टिकी है। ऐसी स्थिति में डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि नहीं की जानी चाहिए।

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया टैनेंट एसोसिएशन के संजीव सागर ने बताया डीजल की कीमत से मार्केट का ढांचा बिगड़ जाता है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अबरोल ने कहा कि डीजल की कीमतों के बढ़ने का सीधा प्रभाव ट्रांसपोर्टरों पर पड़ता है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट्स

2 Effects of Diesal Rates Increament

पेट्रोल
4 जनवरी 2014----73.44
1 अप्रैल  2014-----74.18
16 अप्रैल 2014----73.26
7 जून 2014-------72.50
1 जुलाई 2014-----74.63

डीजल
4 जून 2014--------55.32
1 फरवरी 2014-----55.90
1 मार्च 2014-------56.48
1 अप्रैल 2014-------56.59
13 मई 2014-------57.74
1 जून 2014-------58.32
1 जुलाई 2014----58.89

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed