फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.21 lakh fraud in the name of updating credit card

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर 2.21 लाख उड़ाए

Wed, 02 Mar 2022 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
2.21 lakh fraud in the name of updating credit card
चंडीगढ़। शातिरों ने एक बिजनेस वुमेन से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर 2.21 लाख रुपये ठग लिए। मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-38 वेस्ट की रहने वाली महिला रेशू मेहता को 25 फरवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते कहा कि आपके एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने वाला है। पीड़िता के पास पहले से ही एसबीआई का क्रेडिट कार्ड था। महिला के मोबाइल पर तीन बार ओटीपी आया। पीड़िता ने तीनों ओटीपी शातिर को बता दिया। इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 793, एक लाख 793 और 20 हजार 200 रुपये की तीन ट्रांजेक्शन हुई। पुलिस ने बताया कि करीब 2 लाख 21 हजार रुपये आरोपी के ई वॉलेट में ट्रांसफर हुए हैं। शातिर के ई वॉलेट की डिटेल्स के बारे में जानकारी मांगी गई है। अभी पुलिस को आरोपी के ई वॉलेट की डिटेल्स नहीं मिली है। डिटेल्स मिलने के बाद पता चल पाएगा कि आखिर किस व्यक्ति के खाते में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। वहीं, पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed