फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1st death of woman to dengue in tricity

ट्राइसिटी में डेंगू से पहली मौत, 82 मरीज अस्पताल में

Thu, 17 Sep 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब) Updated Thu, 17 Sep 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
1st death of woman to dengue in tricity

डेराबस्सी में रहने वाली महिला की बुधवार को डेंगू के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्राइसिटी में डेंगू से सीजन की यह पहली मौत है। इलाके के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इस कदर है कि डेराबस्सी अस्पताल के एसएमओ को इसकी जानकारी तक नहीं है।

विज्ञापन


जबकि उनकी तरफ से लोगों को जागरूक करने की बात जरूर कही जा रही है। डेराबस्सी में बुधवार तक मृतका को मिलाकर कुल पांच केस सामने आ चुके हैं।

पीजीआई में उपचाराधीन एक महिला की बुधवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। एयरफोर्स से रिटायर एसके आनंद निवासी मकान नंबर-12ए सरस्वती विहार ने बताया कि 8 सितंबर को उनकी पत्नी विमल आनंद (55) को अचानक बुखार हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान लैब में जांच के बाद महिला को डेंगू की पुष्टि हुई। जहां दो दिन पत्नी का इलाज चला। लेकिन पत्नी की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पत्नी को उस अस्पताल से शिफ्ट करवाकर 10 सितंबर को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अस्पताल में कई अन्य टेस्ट कराए गए। जब यहां भी कई दिन रहने के बाद आराम नहीं मिला तो उन्होंने यहां से शिफ्ट करवाकर चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में पत्नी को दाखिल कराया। लेकिन मंगलवार रात 12 बजे उनकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसकी जानकारी डॉक्टरों को भी दी गई।


डॉक्टरों यहां से महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार को पीजीआई में तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण दोपहर करीब 12 बजे विमल आनंद की मौत हो गई।

वहीं हरबंस कौर व दीपक कुमार निवासी शक्ति नगर, दविंद्र सिंह निवासी महमूदपुर डेराबस्सी व शिवम शर्मा सरस्वती विहार डेराबस्सी भी तेज बुखार के कारण अलग-अलग अस्पतालों से इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इन मरीजों में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इस मामले में जब एसएमओ एसके मित्तल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विमल आनंद की डेंगू से मौत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा केस आया है तो जांच करवाई जाएगी और जागरूकता मुहिम तेज की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed