फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1971 Indo-Pakistan War: Family got the news of Lance Naik being alive 49 years later

1971 की जंग में लापता हुए थे लांस नायक मंगल सिंह, 49 साल बाद मिली सलामती की खबर, पाक की जेल में कैद

Thu, 17 Dec 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
1971 Indo-Pakistan War: Family got the news of Lance Naik being alive 49 years later
सत्या देवी अपने पति की तस्वीर को देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के जालंधर के दातार नगर की रहने वाली सत्या देवी के जीवन में 49 साल बाद रोशनी की किरण आई है, जब उन्हें राष्ट्रपति भवन व गृह मंत्रालय से पत्र मिला कि उनके पति लांस नायक मंगल सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद हैं। इतना ही नहीं 83 सैनिकों की सूची में मंगल सिंह का नाम है, जो पाक की जेल में हैं। 

विज्ञापन


सत्या देवी के पति मंगल सिंह 1971 की जंग में लापता हो गए थे और बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त मंगल की उम्र महज 27 साल थी। सत्या की गोद में दो बेटे थे। मंगल सिंह 1962 के आसपास भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 1971 में लांस नायक मंगल सिंह को रांची से कोलकाता ट्रांसफर किया गया था और बांग्लादेश के मोर्चे पर उनकी ड्यूटी लग गई। 
विज्ञापन



कुछ दिन बाद सेना से टेलीग्राम आया कि बांग्लादेश में सैनिकों को ले जा रही एक नाव डूब गई और उसमें सवार मंगल सिंह समेत सभी सैनिक मारे गए। सत्या व मंगल सिंह के बेटे रिटायर फौजी दलजीत सिंह का कहना है कि उन्हें यकीन था कि उनके पिता पाकिस्तान में हैं। वह लगातार उन लोगों को मिलते आ रहे थे जो पाकिस्तान की जेलों से रिहा होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2012 में मेरठ के रफुद्दीन पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से छूटकर आया तो उससे मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद उसने खुलासा किया कि पाकिस्तान की जेल में लांस नायक मंगल सिंह बंद हैं। इसके बाद उनका यकीन सच में बदल गया। 2012 के बाद हर माह वह विदेश मंत्री, राष्ट्रपति और गृहमंत्री को पत्र लिखते रहे। 


आठ साल बाद पहली बार खत आया, जिसमें राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान में 83 भारतीय सैनिक बंद हैं, जिसमें लांस नायक मंगल सिंह भी शामिल हैं। सत्या के साथ ही उनके दो बेटे भी 49 साल से अपने पिता मंगल सिंह की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed