फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1962 Indo-China War hero Brigadier AJS Bahl passes away

Chandigarh News: 1962 इंडो-चाइना वार के हीरो ब्रिगेडियर एजेएस बहल का निधन

Thu, 11 Jan 2024 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
1962 Indo-China War hero Brigadier AJS Bahl passes away
चंडीगढ़। 1962 इंडो-चाइना वार के हीरो ब्रिगेडियर एजेएस बहल का बुधवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। युद्धबंदी रह चुके ब्रिगेडियर को भारत सरकार को रिपैट्रिएट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने 1965 में रण ऑफ कच्छ के ऑपरेशन और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया। उनके निधन पर बुधवार को सेक्टर 25 के मुक्तिधाम में परिजन और शहर वासियों ने उन्हें नम आंखों से दी अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर एजेएस बहल 17 पैरा फील्ड रेजिमेंट के एक आर्टिलरी अधिकारी थे। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लिया था। एक युवा अधिकारी के रूप में उन्होंने अक्तूबर 1962 के दौरान 7 इन्फैंट्री ब्रिगेड के हिस्से के रूप में नामका चू में चीनी सैनिकों से बहादुरी से लड़ाई लड़ी। बाद में उन्हें अपने साथियों के साथ युद्ध बंदी बना लिया गया। अगले वर्ष उन्हें वापस भारत भेज दिया गया और उन्होंने फिर से अपनी यूनिट के साथ सेवा की। अपनी बाद की सेवा में उन्होंने 1965 के रण ऑफ कच्छ ऑपरेशन और 1971 के युद्ध में भाग लिया। वह अप्रैल 1995 में उप महानिदेशक एनसीसी, जम्मू-कश्मीर के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed