फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19.10 lakh cheated in the name of getting visa for Canada and Dubai

Chandigarh News: कनाडा व दुबई का वीजा लगवाने के नाम पर 19.10 लाख ठगे

Fri, 12 Jul 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
19.10 lakh cheated in the name of getting visa for Canada and Dubai
चंडीगढ़। इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से कनाडा व दुबई भेजने के नाम पर 19.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में पवन कुमार निवासी काबियान बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि स्काई वर्ल्ड इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एससीओ संख्या 10-12, सेक्टर-17बी के मालिक और अन्य ने उससे कनाडा की पीआर दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जबकि, दूसरे मामले में पुलिस ने खालिद खान निवासी मोहल्ला सुभाष नगर उतरौला, बलरामपुर उत्तर प्रदेश की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना में मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया कि नीरज उर्फ विशाल, रियो मैनपावर के मालिक, एससीओ नंबर 54-55, चौथी मंजिल, सेक्टर 34ए और अन्य ने दुबई का वीजा दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये ले लिए और बाद में उन्हें न वीजा मिला, न ही पैसे वापस दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed