{"_id":"61f82fdf63f1216f7270fb85","slug":"19-people-died-in-haryana-and-30-in-punjab-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल कोरोना: हरियाणा में 19 मरीजों ने तोड़ा दम, पंजाब के 12 जिलों में 30 संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल कोरोना: हरियाणा में 19 मरीजों ने तोड़ा दम, पंजाब के 12 जिलों में 30 संक्रमितों की मौत
Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
सार
पंजाब के 12 जिलों में कोरोना से 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं हरियाणा में 19 मरीजों ने दम तोड़ा है। पंजाब में 2415 और हरियाणा में 3563 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा डरा रहा है। सोमवार को भी हरियाणा में 19 मरीजों की जान चली गई। जबकि 3563 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला है। इस समय संक्रमण दर घटकर 13.26 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सोमवार को गुरुग्राम, हिसार, करनाल, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद में 2-2, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, कैथल और नूंह में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 10305 हो गया है। नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 1155, फरीदाबाद 219, हिसार 273, सोनीपत 181, करनाल 55, पानीपत 77, पंचकूला 115, अंबाला 69, सिरसा 101, रोहतक 107, यमुनानगर 155, भिवानी 97, कुरुक्षेत्र 169, महेंद्रगढ़ 158, जींद 93, रेवाड़ी 125, झज्जर 118, फतेहाबाद 15, कैथल 108, पलवल 71, चरखी दादरी 84 और नूंह में 18 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
पंजाब में 30 संक्रमितों की मौत
पंजाब में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 12 जिलों में 30 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2415 नए संक्रमित मिले हैं। 1058 को सांस लेने में परेशानी हो रही है और 102 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी है। अब तक राज्य में 17253 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में पंजाब की संक्रमण दर 8.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पंजाब में अब तक 17819550 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 743532 की संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि कुल मिले संक्रमितों में से 702653 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 23626 दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे में हुई मौत में सबसे अधिक छह लुधियाना में हुई हैं। इसके अलावा होशियारपुर में 5, गुरदासपुर में 4, जालंधर में 3, मोहाली, एसबीएस नगर, अमृतसर और मुक्तसर में 2-2, फाजिल्का, मोगा, पटियाला और संगरूर में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया है।