फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 out of 300 students of ISAR Mohali will get degree.

Chandigarh News: आईसर मोहाली के 300 विद्यार्थियों को 19 को मिलेगी डिग्री

Mon, 17 Jun 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
19 out of 300 students of ISAR Mohali will get degree.
चंडीगढ़। इंडियन इंस्टीच्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईसर) 19 जून को मोहाली कैंपस में अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा रहा है। इस दौरान कैंपस में बने 900 कमरे के नए छात्रावास का अनावरण भी किया जाएगा। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आईसर निदेशक प्रो. अनिल के त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के अध्यक्ष और भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के पूर्व सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान करीब 300 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे। वर्तमान में संस्थान में 1700 विद्यार्थी बीएस, एमएस प्रोग्राम और 475 छात्र पीएचडी कर रहे हैं। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि गत एक वर्ष में संस्थान के 440 पब्लिकेशन प्रकाशित हुए हैं। इसके साथ तीन नए पेटेंट फाइल किए हैं। संस्थान ने ग्लोबल प्लेटफार्म में देश का नाम रोशन किया है। संस्थान में डिपार्टमेंट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज के प्रोफेसर और फैकल्टी अफेयर्स के डीन प्रो. पूर्णानंद को प्रतिष्ठित न्यूयार्क एकेडमी आफ साइंसेज और टाटा सन्स की ओर से टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में इनोवेटिव सोल्यूशंस विकसित करने में संस्थान के प्रयासों को बढ़ावा देगी। केमिकल साइंसेज विभाग में डॉ. शुभब्रता मैती और उनकी टीम ने डायनामिक एडैप्टिबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो अक्सर लिविंग सिस्टम्स में देखी जाने वाली विशेषता है। यह सिस्टम्स, इनफार्मेशन प्रोसेसिंग, कार्गो ट्रांसपोर्टेशन और सेंसर टेक्नोलॉजी में क्रांति ला सकती है। इस संदर्भ में एक रिसर्च आर्टिकल नेचर कम्युनिकेशंस 2024 में भी प्रकाशित किया गया है। केमिकल साइंस और फिजिक्स साइंस के डाॅ. सब्यसाची रक्षित, डाॅ. केपी योगेंद्रन और डाॅ. अभिषेक चौधरी ने कान के काम करने के तरीके के विषय में एक नई समझ विकसित की है, जो ऑडियोलॉजी के क्षेत्र में गहरा प्रभाव सकारात्मक डाल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed