फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18415 candidates gave CDS and NDA exam

Chandigarh News: 18415 अभ्यर्थियों ने दी सीडीएस और एनडीए की परीक्षा

Mon, 04 Sep 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
18415 candidates gave CDS and NDA exam
चंडीगढ़। शहर के 76 केंद्रों में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सीडीएस और एनडीए की परीक्षा ली गई। कुल 29247 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 62 प्रतिशत परीक्षा देने पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उलझन वाले प्रश्न पूछे थे जिन्हें करने में ज्यादा समय लगा। एनडीए का पेपर सुबह 10 बजे और सीडीएस का नौ बजे शुरू हुआ। एनडीए का पहला पेपर 10 बजे से 12.30 बजे तक हुआ और दूसरा पेपर दोपहर के सत्र में 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुआ। इस दौरान अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग हुई। कुछ अभ्यर्थी लेट भी हो गए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। वह मायूस हो गए।
विज्ञापन

सहायक परीक्षा नियंत्रक देवेंदर सिंह ने बताया सुबह के सत्र में दोनों पेपरों में कुल 18417 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सीडीएस की परीक्षा तीन सत्रों में हुई। सुबह नौ से 12 बजे तक अंग्रेजी, 12 से 2 बजे तक सामान्य ज्ञान और तीन से पांच बजे गणित का पेपर हुआ। 120 अंक का गणित का पेपर अभ्यर्थियों के लिए वैकल्पिक रहा। कुल 9544 अभ्यर्थियों में से 5198 ने पेपर दिया। वहीं एनडीए के लिए कुल 19703 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से सुबह के पेपर में 13219 मौजूद रहे। पेपर देने के लिए अभ्यर्थी पंजाब और हरियाणा की विभिन्न जगहों से चंडीगढ़ आए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं परीक्षार्थी

अंग्रेजी का पेपर करने में लगा समय
120 अंक के अंग्रेजी का पेपर हल करने में ज्यादा समय लगा। कॉम्प्रीहेनश, वाक्य को सही करने वाले प्रश्नों को करने में समय लगा। पेपर में 0.89 नेगेटिव मार्किंग होने से उतने ही प्रश्न किए, जितने आते थे। - गुरदित सिंह, गुरदासपुर निवासी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के चर्चित विषयों पर नहीं आए सवाल
हाल ही में चर्चित रहे विषयों जैसे चंद्रयान-3 से जुड़े सवाल नहीं आए, लेकिन उससे जुड़े अन्य सवाल पूछे गए। जैसे इसरो की पहली कम्यूनिकेशन सैटेलाइट का नाम क्या था। - अमन कुमार, बरेली निवासी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्र


उलझन वाले प्रश्न पूछे
पेपर में उलझन वाले प्रश्न पूछे थे जिन्हें करने में ज्यादा समय लगा। इतिहास से काफी विस्तार में सवाल आए थे। एक प्रश्न में शिवाजी के युद्ध और जीत से जुड़ी घटनाओं को घटनाक्रम में लिखने के लिए कहा गया था। विज्ञान के प्रश्न इसकी अपेक्षा में आसान लगे। - सावन, जींद निवासी, पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed