फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   180 second animation movie win anational award

ढाई मिनट की एनिमेशन मूवी बना जीता नेशनल अवार्ड

Mon, 04 May 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 04 May 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
180 second animation movie win anational award

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं के इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई एनिमेशन फिल्म ‘सोच ले भाई’ को बेस्ट स्टॉप मोशन फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।

विज्ञापन


फिल्म को यह अवार्ड दिल्ली सीजी एनिमेशन अवार्ड-2015 में दिया गया। यूनिवर्सिटी के एनिमेशन स्टूडेंट्स अर्शकमल, बलप्रीत, विशू कोचर, अंकिता आर्य, अर्श खोसा और अमनदीप की टीम ने मिलकर यह फिल्म बनाई थी।
विज्ञापन


लगभग ढाई मिनट की फिल्म में बेहतरीन तकनीकी हुनर और माता-पिता व परिवार को प्यार करने संदेश दिया गया है। संस्थान के छात्र विशू कोचर ने बताया कि फिल्म को उन्होंने निर्देशित और संपादित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म बनाते समय उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला है, जोकि आगे चलकर उनके लिए मददगार होगा। यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने विद्यार्थी को इसके लिए बधाई दी है।

यह कहानी है फिल्म की
विशू ने बताया की एनिमेशन फिल्म को बनाने का मूल उदेश्य अच्छी नौकरी की खोज में माता-पिता को अनदेखा करके विदेश जाने वाले भारतीय नौजवानों को अंदर से झंझोड़ना और अपने परिवार के पास रहते हुए प्रोफेशनल कामयाबी हासिल करने के लिए प्रेरित करना था।


अर्श ने कहा कि हमें इस बात की बेहद ख़ुशी है कि यूनिवर्सिटी ने हमें एक ही छत नीचे कंप्यूटर ग्राफिक्स व एनिमेशन इंडस्ट्री से जुड़ी सभी  अंतरराष्ट्रीय सहूलियतें मुहैया करवाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed